{"_id":"63c83fbb376fc6652857491c","slug":"gorakhpur-in-the-semi-finals-after-defeating-ballia-sonbhadra-news-vns694433230-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बलिया को हराकर गोरखपुर सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बलिया को हराकर गोरखपुर सेमीफाइनल में
विज्ञापन
चौधरी गोविंद सिंह ग्राउंड पर चल रही 22वीं चौधरी गोविंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मैच एसकेएन गोरखपुर व बलिया के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर की टीम विजेता रही। 24 रनों से मैच जीतकर गोरखपुर की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
मुख्य अतिथि चौधरी गोविंद सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ललिता सिंह व सुरेश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई। गोरखपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए। कप्तान आशिक अली 26 गेंद पर 5 चौके 4 छक्के की मदद से 57 रन बनाकर नॉट आउट रहे। हर्ष ने 32, रंजीत ने 27, विकास यादव ने 19 रन बनाए। बलिया की टीम से गेंदबाजी करते हुए अनुज ने दो, अनन्या ने दो, , मयंक पांडेय व विशाल ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी बलिया की टीम 18.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी।
विशाल ने 37, मुरारी ने 27, आशीष ने 25 रन बनाए। गोरखपुर टीम से गेंदबाजी करते हुए विशाल यादव ने चार विकेट और आशिक अली ने दो विकेट हासिल किया। मैन ऑफ द मैच आशिक अली को राजेंद्र ने पुरस्कृत किया। बृहस्पतिवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच गढ़वा झारखंड व मऊ के बीच खेला जाएगा। निर्णायक अंपायर नरायन सोनी व सुरेश सिंह रहे। कमेंट्री अमृत गुप्ता व नौशाद खान ने किया। स्कोरिंग कासिम हाशमी व नीलेश विश्वकर्मा ने किया। माला चौबे, सुनील श्रीवास्तव, इरसान खान, मुन्ना व अजीत आदि मौजूद रहे।