{"_id":"65283e54ec989ba99b052374","slug":"goods-train-bogie-got-separated-passenger-trains-remained-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-4560-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मालगाड़ी की बोगी हुई अलग, कई घंटे खड़ी रही यात्री गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मालगाड़ी की बोगी हुई अलग, कई घंटे खड़ी रही यात्री गाड़ियां
विज्ञापन
म्योरपुर (सोनभद्र)। गढ़वा-चोपन रेल मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह मालगाड़ी की बोगियों के अलग-अलग होने से यात्री गाड़ियों को कई घंटे खड़ा करना पड़ा। इससे ट्रेनों में सफर कर रहे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। दो से तीन घंटे बाद ट्रेनों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल अंतर्गत गढ़वा से चोपन मार्ग पर गुरमुरा और सलईबनवा स्टेशनों के बीच बृहस्पतिवार को मालगाड़ी की बोगी अलग-अलग हो गई। इससे करीब तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। यात्री गाड़ियों को सलईबनवा में खड़ा करने के बाद आगे के लिए बढ़ाया गया। रेणुकूट के बाद सलईबनवा तक सिंगल रूट होने से परिचालन में काफी दिक्कतें आई।
गुरमुरा से सलईबनवा रेलवे स्टेशनों के बीच हुई इस घटना के बाद चोपन से चलकर रांची जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 18632 और चोपन से चलकर गोमो जाने वाली सवारी गाड़ी 03344 सलईबनवा रेलवे स्टेशन पर ही तीन घंटे खड़ी रही। लॉन्ग हाल के मालगाड़ी की बोगियों को जोड़कर तीन घंटे बाद यातायात बहाल कर दिया गया।