फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gold Mines in UP Sonbhadra Gold buried in Mountains of Sonanchal will come out soon Yogi government

Gold Mines in UP: जल्द बाहर आएगा सोनांचल की पहाड़ों में दबा सोना, योगी सरकार ने कवायद की तेज

Mon, 26 Sep 2022 01:35 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 26 Sep 2022 01:35 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला इन दिनों सोने की खदान को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही सोनांचल की खदानों से स्वर्ण धातु का खनन आरंभ हो जाएगा। 

विज्ञापन
Gold Mines in UP Sonbhadra Gold buried in Mountains of Sonanchal will come out soon Yogi government
- फोटो : self

विस्तार

सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही सोनांचल की खदानों से स्वर्ण धातु का खनन आरंभ हो जाएगा। इसके लिए यूपी सरकारी के खनिज विभाग ने कवायद तेज कर दी है। खनन कार्य के लिए ग्लोबल टेंडर कराया जा रहा है। देश-दुनिया की नामी कंपनियां इसमें हिस्सा लेंगी। स्वर्ण धातु के अलावा ग्लूकोनाइट और लौह अयस्क का भी खनन होना है। नए वर्ष से खनन कार्य शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


पिछले वर्ष भू-वैज्ञानिकों के सर्वेक्षण में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पहाड़ियों के नीचे प्रचूर खनिज संपदा होने का तथ्य सामने आया था। इसके बाद से ही सरकार ने उनका चिह्नांकन कराते हुए वृहद सर्वे के निर्देश दिए थे। सर्वे के दौरान स्वर्ण धातु के तीन और लौह धातु के एक और ग्लूकोनाइट का एक ब्लाक चिह्नित किया गया था।

विज्ञापन

खनन कार्य पर टिकी सभी की निगाहें

वन और राजस्व विभाग की ओर से खनन क्षेत्र का निर्धारण कर रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। इसके बाद से ही लोगों की निगाहें यहां होने वाले खनन कार्य पर टिकी थीं। सरकार की मंजूरी के बाद खनिज विभाग ने खनन कार्य के लिए प्रक्रिया आरंभ कर दी है। सोनभद्र जिले में  में पांच ब्लाकों से खनन के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें हरदी पूर्वी, सोना पहाड़ी और धुरवा-बियाडांड ब्लाक में स्वर्ण धातु, भरहरी ब्लॉक में लौह अयस्क और कुरछा ब्लॉक में ग्लूकोनाइट का खनन होना है। टेंडर की यह प्रक्रिया नवंबर तक पूरा किया जाना है। माना जा रहा है कि अन्य औपचारिकताओं के बाद नए वर्ष से खनन कार्य आरंभ होगा।

फिलहाल जिले में मुख्य रूप से गिट्टी, कोयला की खदानें हैं। इसके अलावा बालू का खनन होता है। समूचे पूर्वांचल में गिट्टी-बालू की आपूर्ति यहीं से होती है, जबकि यहां का कोयला मप्र, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब तक जाता है। अब लौह और स्वर्ण धातु के खनन के माध्यम से यहां खनन के नए क्षेत्र विकसित होंगे।

सोनभद्र में नई संभावनाएं

Gold Mines in UP Sonbhadra Gold buried in Mountains of Sonanchal will come out soon Yogi government
सोनभद्र - फोटो : सोशल मीडिया।

ग्लोबल टेंडर के चलते दुनिया की नामी कंपनियां इसमें शामिल होंगी। इससे जिले के विकास की नई संभावनाएं बनने की संभावना जताई जा रही है। नए खनन क्षेत्र के ही समीप म्योरपुर में एयरपोर्ट को विस्तारित करने की योजना भी इसी का हिस्सा मानी जा रही है।

आशीष कुमार, ज्येष्ठ खान अधिकारी आशीष कुमार का कहना है कि जिले के तीन ब्लॉकों में स्वर्ण धातु, एक ब्लॉक में लौह और एक ब्लॉक में ग्लूकोनाइट के खनन के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सारी प्रक्रिया निदेशालय स्तर से संचालित है। वहां से मिले निर्देशों के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
पढ़ें: जांच करने पहुंचे दरोगा को खनन माफिया ने सटाया तमंचा, किसी तरह भाग कर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed