फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Goddess of knowledge worshiped in homes and schools, Jalabhishek in Shiva temples

Sonebhadra News: घरों और विद्यालयों में पूजी गईं विद्या की देवी, शिवालयों में जलाभिषेक

Wed, 14 Feb 2024 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Goddess of knowledge worshiped in homes and schools, Jalabhishek in Shiva temples
सोनभद्र। वसंत पंचमी का पर्व बुधवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। शिक्षण संस्थानों, घरों और पूजा पंडालों में वाग्देवी मां सरस्वती की आराधना हुई। वैदिक मंत्राेच्चार के बीच भक्तों ने मां से वाणी, विद्या और बुद्धि की कामना की। शिवालयों में पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव का तिलकोत्सव हुआ था।
विज्ञापन

माघ शुक्ल पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा का विधान है। ज्ञान-विज्ञान, संगीत, कला और शिल्प की देवी मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। सुबह से ही लोग पूजन में डूब रहे। या कुंदेंदु तुषार हार धवला... के उच्चारण के साथ भक्तों ने मां से प्रार्थना की। शिक्षण संस्थानों में भी विविध अनुष्ठान किए गए।
विज्ञापन

बारिश के बावजूद लोगों की श्रद्धा भारी रही। मंदिरों में पहुंचकर महिला-पुरुष बच्चे शीश नवाते रहे। सोन संगीत फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी और कमलेश खांबे ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन किया। इस मौके पर लालता प्रसाद मिश्रा, मिथिलेश मिश्रा, अजीत जायसवाल, संतोष मिश्रा, मनोज गुप्ता, राजेश जायसवाल, मनीष गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। उधर, नगर के सोमनाथ मंदिर, वीरेश्वर मंदिर, पंचमुखी महादेव, गौरीशंकर धाम, बरेला महादेव सहित अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने भगवान शिव को दूध, जल, बेलपत्र, भांग, धतुरा आदि अर्पित कर आराधना की। बारिश के कारण यहां लगे मेलों की रौनक फीकी रही।

बीजपुर: अजीरेश्वर महादेव धाम जरहा में मां सरस्वती का पूजन हुआ। कंपोजिट विद्यालय जरहा व प्रभावती इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजीरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट के न्यासकर्ता राजेंद्र सिंह बघेल, आरके चौरसिया, गणेश शर्मा आदि रहे। मधुपुर, चोपन, करमा, केकराही, रामगढ़, वैनी, कोन, म्योरपुर, बभनी, अनपरा सहित अन्य क्षेत्रों में भी शिक्षण संस्थानों में बसंत पंचमी धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed