एनटीपीसी रिहंद की ओर से संचालित बालिका सशक्तीकरण अभियान का शनिवार को समापन हुआ। एनटीपीसी सभागार में देर शाम हुए समारोह में ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं ने गीत-संगीत, नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। एक माह तक चलने वाले अभियान में शामिल बालिकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सीजीएम देवब्रत पॉल ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने की जरूरत है। इस दिशा में एनटीपीसी का अभियान अच्छी पहल है। सामाजिक दायित्व के अंतर्गत आसपास के गांव में काम किया जा रहा है। जब से इस सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत की गई थी तब से लेकर अभी तक में इन बालिकाओं में सार्थक बदलाव दिख रहा है। कार्यक्रम में बालिकाओं ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना के बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में वर्तिका महिला मंडल समिति की अध्यक्ष ऋतुपर्णा पॉल, सभी महाप्रबंधक उपस्थित रहे।