{"_id":"62eab8740bf98c711168690c","slug":"give-vitamin-a-supplements-to-children-to-increase-immunity-sonbhadra-news-vns667464316","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिरोक्षक क्षमता बढ़ाने के लिए बच्चों को पिलाएं विटामिन-ए की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिरोक्षक क्षमता बढ़ाने के लिए बच्चों को पिलाएं विटामिन-ए की खुराक
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र में बच्चो को विटामिन ए की खुराक पिलाकर शुभारंभ करते
- फोटो : SONBHADRA
स्वास्थ्य एवं बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होने वाले विटामिन ए संपूर्ण अभियान माह का शुभारंभ बुधवार को हुआ। सीएमओ डॉ. आरएस ठाकुर ने नगरीय पीएचसी में बच्चों को दवा पिलाकर इसकी शुरुआत की। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को विटामिन-ए की खुराक आवश्यक रूप से पिलाने की अपील की।
सीएमओ ने बताया कि अगस्त में हर बुधवार व शनिवार को आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सभी चयनित बच्चों को विटामिन ए की खुराक से आच्छादित करें। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरजी यादव ने बताया कि विटामिन ए वसा में एक घुलनशील विटामिन है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। जिले में 253970 बच्चों को विटामिन ए की खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित है। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. प्रेमनाथ, एसएमओ डब्लूएचओ डॉ. हेमंत, डॉ. जेपी सिंह, मो. नसीम, संजय कुमार सिंह, रोहित कुमार, मनोज आदि मौजूद रहे।
दुद्धी: बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ने सीएचसी में बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर किया। अधीक्षक डॉ. शाह आलम अंसारी ने बताया कि दुद्धी सीएचसी सहित इसके अंतर्गत आने वाले पीएचसी विंढमगंज, अमवार व कटौली के अलावा 27 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर विटामिन ए की खुराक बच्चों को पिलाई जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज एक्का आदि रहे। केकराही: पीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश चतुर्वेदी के निर्देशन में बच्चों को बिटामिन ए की खुराक दी गई। प्रधान रामचंद्र प्रजापति, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. राकेश मौर्य, मनोज मौर्य, शिखा श्रीवास्तव, प्रतीक आदि मौजूद रहे।