{"_id":"6200172d2e3ed2445c4411a6","slug":"give-one-crore-rupees-otherwise-there-will-be-bad-consequences-sonbhadra-news-vns6373238189","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ रुपये दे दो, वरना होगा बुरा अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ रुपये दे दो, वरना होगा बुरा अंजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के सराफा व्यापारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार की सुबह अज्ञात बदमाश ने फोन से रुपये न मिलने पर व्यापारी को अंजाम भुगतने की धमकी दी है। भयभीत व्यापारी ने पुलिस को सूचना देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
घोरावल नगर के वार्ड नंबर 10 मुक्खा मोड़ पर पन्नालाल की घर में ही सराफा की दुकान है। व्यापारी के मुताबिक रविवार की सुबह करीब सात बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने एक करोड़ रुपये की मांग की। कहा कि यह रुपये उसे शीघ्र नहीं दिए गए तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। इतना कहते ही बदमाश ने फोन काट दिया और उसका नंबर भी बंद हो गया। रंगदारी मांगने से सहमे व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यापारी से घटना की जानकारी ली। नंबर को सर्विलांस पर लगाकर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना से नगर के अन्य व्यापारी भी सहमे हुए हैं। इस बाबत कस्बा चौकी इंचार्ज देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।