{"_id":"6028a1878ebc3ee96f7780b3","slug":"girl-student-died-hit-by-truk-on-road-accident-in-sonbhadra-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कोचिंग जा रही छात्रा ट्रक की चपेट में आई, मौत के बाद लोगों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कोचिंग जा रही छात्रा ट्रक की चपेट में आई, मौत के बाद लोगों ने किया चक्का जाम
Sun, 14 Feb 2021 11:44 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:44 AM IST
विज्ञापन
लोगों की सड़क जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रविवार की सुबह करीब सात बजे साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रही एक छात्रा की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग को जाम कर दिया। लोगों ने मधुपुर बाजार के पास ब्रेकर बनवाने और मृतक छात्रा के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तीनताली गांव निवासी रिंकी(17) मधुपुर के श्रीचंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज में बारहवीं की छात्रा है। वह रोज की तरह रविवार की सुबह भी साइकिल से मधुपुर कोचिंग पढ़ने जा रही थी। मधुपुर बाजार के कुछ पहले ही एक ट्रक से दूसरा ट्रक ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान रिंकी ट्रक की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। उधर, लोगों ने मधुपुर से करीब एक किलोमीटर आगे ट्रक को भी पकड़ लिया। सीओ राजकुमार तिवारी ने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन