फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Girl dies after falling in a well

कुएं में गिरने से बालिका की मौत

Sat, 23 Nov 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Girl dies after falling in a well
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के बरदिया गांव में शुक्रवार को कुएं से पानी भरते समय कुएं में गिरने से एक बालिका की मौत हो गई। बालिका को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बरदिया निवासी रूपांजली (10) पुत्री रामचरण शुक्रवार को दोपहर के समय अपने घर के पास बने कुएं से पानी भरने के लिए गई थी। पानी भरने के दौरान किसी तरह असंतुलित होकर वह बाल्टी व रस्सी समेत कुएं में गिर पड़ी। उक्त कुंआ उसके परिजनों ने ही शौचालय निर्माण के लिए बनवाया था। जिस समय यह घटना घटित हुई, उस समय रूपांजली के माता पिता व परिजन धान की ओसाई करने के लिए गांव में ही खलिहान गए हुए थे। दिन में करीब दो बजे घर के सदस्य वापस लौट कर आए तो घर में रूपांजली नही दिखाई पड़ी। पहले तो परिजनों ने घर में और आस पास उसे खोजा लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जब परिजनों ने कुएं में झांका तो वे सन्न रह गए। कुएं में बाल्टी व रस्सी गिरी हुई दिखाई दी। इसके बाद रामचरण कुएं में उतरा और तलाश करने लगा। थोड़ी देर में कुएं में डूबी रूपांजली मिल गई। परिजन उसे लेकर घोरावल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए, जहां डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को कोई सूचना दिए बगैर परिजन शव को लेकर सीएचसी से चले गए। परिजनों ने बताया कि मृतका रूपांजली कक्षा दो की छात्रा थी और तीन बहनों व एक भाई में दूसरे नंबर पर थी।
विज्ञापन

मृत बेटी को कंधे पर लेकर दौड़ी मां
रूपांजली की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां बदहवास हो गई। वह रोते बिलखते सीएचसी पहुंची। उसे अपनी दुलारी बिटिया के मरने का विश्वास ही नही हो रहा था। बदहवास होकर वह बेटी के शव को कंधे पर लेकर अस्पताल में इधर उधर घूमने लगी। उसकी संतुष्टि के लिए परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भी उसे दिखाया, लेकिन वहां भी डॉक्टर ने उसे मृत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed