फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Girl child drowned while playing, dies

खेलते समय बाउली में डूबी बालिका, मौत

Wed, 12 Feb 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Girl child drowned while playing, dies
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के किरबिल गांव के पश्चिमी टोले में मंगलवार की देर शाम खेलते समय बाउली में डूबने से एक बालिका की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बालिका को बाउली से निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव के पश्चिमी टोले में मंगलवार की देर शाम खेलते समय बाउली में डूबने से प्रीति कुमारी (9) पुत्री केवल गौड़ की मौत हो गई। प्रीति बच्चों के साथ अपने घर से सौ मीटर की दूरी पर स्थित बाउली के पास खेल रही थी कि खेलते समय बाउली में गिरकर डूबने लगी। इस दौरान साथ में खेल रहे बच्चों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बाउली में डूबी बालिका को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रमेशचंद्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed