फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Girl child dies during treatment, uproar

उपचार के दौरान बालिका की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 23 Nov 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Girl child dies during treatment, uproar
वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार की रात इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। इससे क्षुब्ध परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन

रायपुर थाना क्षेत्र के चकया निवासी मनोज अपने बीमार पुत्री स्वाति (8) को वैनी स्थित सामुदायिक केंद्र में इलाज के लिए ले गया था। मौके पर मौजूद डॉक्टर ने बच्ची को गंभीर अवस्था में देख प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उसी दौरान बच्ची की मौत हो गई। इससे परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में ही हंगामा शुरू कर दिया। इससे अस्पताल के स्टाफ में हड़कंप मच गया। उसी दौरान अस्पताल के स्टाफ ने 100 नंबर पुलिस को सूचना दिया। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच परिजनों को शांत कराने की कोशिश किया लेकिन परिजन नहीं माने। फिर डॉक्टर ने रायपुर थाने और सरईगाढ़ पलिस चौकी पर फोन करके मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे सरईगाढ चौकी इंचार्ज और रायपुर थाना प्रभारी ने परिजनों को शांत कराया। वहीं अस्पताल में तैनात डॉ. अभिनव कौशल ने बताया कि बच्ची काफी गंभीर अवस्था में आई थी। प्राथमिक उपचार कर तुरंत उसे जिला अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों को कहा गया था, लेकिन इसी दौरान बच्ची की मौत हो गई। इस मामले में फिलहाल बालिका के परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। परिवार वाले शव लेकर घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed