फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ghoraval lax in feeding action plan of gram panchayats

Sonebhadra News: ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना फीडिंग में घोरावल फिसड्डी

Wed, 26 Apr 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ghoraval lax in feeding action plan of gram panchayats
शाहगंज। घोरावल ब्लॉक में ग्राम पंचायतों के कार्ययोजनाओं की ऑनलाइन फीडिंग का कार्य व्यवस्था के विपरीत चलने से अधूरे हैं। 30 अप्रैल तक जिन ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना अटकी रही तो उन ग्राम पंचायतों में विकास के कार्य पर ब्रेक लग सकता है।
विज्ञापन

घोरावल ब्लॉक में कुल 108 ग्राम पंचायत हैं। नए वित्तीय वर्ष के शुरू होने के साथ ही ग्राम पंचायतों के कार्य योजनाओं की फीडिंग तय समय के मुताबिक तीस अप्रैल तक हो जानी चाहिए। घोरावल ब्लॉक में अभी तक आधे ग्राम पंचायतों के ही कार्ययोजना की ऑनलाइन फीडिंग हो पाई है। ब्लॉक के अधिकारियों की उदासीनता और सरकारी निर्देशों की अनदेखी से स्थिति खराब है। शासन का स्पष्ट आदेश करीब एक साल से है कि ग्राम पंचायतों के सभी कार्य पंचायत भवनों से ही किए जाएंगे। ग्राम पंचायतों के लिए बकायदे सरकार की तरफ सेपंचायत भवनों पर पंचायत सहायक नियुक्ति भी की गई है। उनके लिए कम्प्यूटर, इंवर्टर बैटरी, कूलर पंखे की व्यवस्था इसीलिए की गई है ताकि ग्राम पंचायतों के काम आसानी से समय के अंदर हो सके। मगर घोरावल ब्लॉक में पंचायत भवन से सिर्फ डोंगल ही लगाए जा रहे हैं। ग्राम पंचायतों के कार्य --
विज्ञापन

ब्लॉक पर से ही करीब साठ ग्राम पंचायतों के कार्ययोजना की फीडिंग हो गई है। पंचायत सहायकों को अभी ट्रेनिंग दिया जा रहा है। समय अन्तर्गत फीडिंग का कार्य हो जाएगा। - जावेद, एडीओ पंचायत- घोरावल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed