{"_id":"65a6b83df3afe855ca07f419","slug":"garhwa-defeated-singrauli-in-the-inaugural-match-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-8403-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: उद्घाटन मैच में गढ़वा ने सिंगरौली को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: उद्घाटन मैच में गढ़वा ने सिंगरौली को हराया
विज्ञापन
ओबरा। अंबेडकर स्टेडियम में मंगलवार को राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन मैच में गढ़वा की टीम ने जीत दर्ज की। बुधवार को प्रयागराज और बोर्ड इलेवन ओबरा के बीच मैच खेला जाएगा।
मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, ओबरा चेयरमैन चांदनी देवी एवं अधीक्षण अभियंता अजय कुमार राय ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया। उद्घाटन मैच गढ़वा झारखंड व सिंगरौली मध्यप्रदेश के बीच खेला गया। गढ़वा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 106 रनों के लक्ष्य रखा। सर्वाधिक गढ़वा के बल्लेबाज प्रभात ने 31 रन और दीप निरंजन ने 21 रनों के योगदान दिया।
जवाब में उतरी सिंगरौली की टीम 15.3 ओवर में 77 रनों पर सिमट गई। सिंगरौली के बल्लेबाज विकास ने 20 रनों व शिवम पांडेय ने 14 रनों का योगदान दिया। यह मुकाबला गढ़वा ने 29 रनों से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच गढ़वा के अंकित पांडेय को छात्र नेता पवन यादव ने प्रदान किया। मैच में निर्णायक रोशन सिंह व प्रवीण कुमार रहे।