फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Garhwa beat Robertsganj by nine wickets

गढ़वा ने राबर्ट्सगंज को नौ विकेट से दी मात

Mon, 20 Dec 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Garhwa beat Robertsganj by nine wickets
टाऊन क्लब के मैदान में चल रहे 35वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच गढ़वा की टीम ने जीत लिया। मुकाबले में गढ़वा की टीम ने राबर्ट्सगंज को नौ विकेट से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले गढ़वा के कप्तान रोहित ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। 20-20 ओवरों के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राबर्ट्सगंज की टीम ने नौ विकेट खोकर 169 रनों का स्कोर खड़ा किया। राबर्ट्सगंज के बल्लेबाजों में मध्यम क्रम के ललित सोनी ने 2 छक्का और 5 चौके की मदद से 24 बाल पर 40 रनों की पारी खेली। काशी ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 4 छक्का व दो चौके के साथ महज 12 बाल पर 36 रन बनाए।
विज्ञापन

गढ़वा के गेंदबाजों में रोहित ने 40 रन देकर 3 विकेट चटकाया।
बल्लेबाजी करने उतरी गढ़वा झारखंड की टीम 14.1 ओवरों में सिर्फ एक विकेट खोकर ही निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया। गढ़वा के बल्लेबाजों में हर्ष सिंह ने 2 छक्का और 13 चौकों की मदद से 43 गेंदों पर सर्वाधिक 77 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा एस. खान ने 7 छक्का और 6 चौके की मदद से मात्र 33 गेंदों पर 75 रन बनाए। राबर्ट्सगंज के ललित सोनी ने 4 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट हासिल किया। मैच में नाबाद 77 रनों की पारी खेलने वाले गढ़वा के हर्ष सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित कर डॉ एचपी सिंह के हाथों पुरस्कृत किया गया। अंपायर गौस, सुनील गुप्ता व इकबाल कुरैशी, स्कोरिंग राहुल कुमार, कमेंट्री जवी खां व निशांत मोहन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed