{"_id":"68ffce0c9beefb17a100e9ac","slug":"garage-worker-crushed-by-truck-child-killed-after-being-hit-by-bike-sonbhadra-news-c-194-1-son1018-136490-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ट्रक से कुचलकर गैराज कर्मी, बाइक के धक्के से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ट्रक से कुचलकर गैराज कर्मी, बाइक के धक्के से बच्चे की मौत
विज्ञापन
सोनभद्र/दुद्धी/चोपन। राॅबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मेडिकल काॅलेज के सामने रविवार को देर रात ट्रक से कुचलकर एक गैराज कर्मी की मौत हो गई। वहीं, दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोकला गांव में बाइक के धक्के से घायल बच्चे की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, चोपन में हाइवा ने बोलेरो पर पीछे से टक्कर मार दी। हालांकि सभी सवार बाल-बाल बच गए।
परिवार वालों के मुताबिक डाला निवासी असलम (45) निवासी डाला बाजार एक गैराज में काम करता था। रोजाना की भांति शाम को गैराज से खाली होने के बाद वह किसी काम के सिलसिले में राॅबर्ट्सगंज पहुंचा। यहां मेडिकल कॉलेज के पास पैदल सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान चोपन की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक उसे कुचलते हुए आगे निकल गई। उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे मौके पर मौत हो गई।
दूसरा मामला दुद्धी क्षेत्र का है। झारो कला गांव निवासी शिवलाल का 11 वर्षीय पुत्र गांव में ही शाम चार बजे के करीब आटा चक्की पर गेहूं रखने के लिए गया हुआ था। वहां से वह साइकल से घर वापस आ रहा था। उसी समय मझौली गांव की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़ने के साथ ही जहां पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घायल को दुद्धी सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया गया। उपचार के दौरान साेमवार की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
उधर चोपन में चोपन बैरियर के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बोलेरो में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बोलेरो का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग अच्छा था कि हादसे में बोलेरो सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।
--
-- -
मेडिकल काॅलेज एरिया बनती जा रही डेथ जोन
सड़क हादसों के मामले में कलेक्ट्रेट मोड़ से लेकर मेडिकल काॅलेज के सामने से होते हुए एआरटीओ दफ्तर तक का क्षेत्र डेथ जोन बनने लगा है। कुछ दिन पहले ही कलेक्ट्रेट मोड़ पर भी हुए दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई थी। कुछ उसी तरह का हादसा रविवार की रात मेडिकल कॉलेज के सामने हुआ। इसी जगह पिछले साल जौनपुर के सपा नेता के पिता की बाइक से गिरकर मौत हुई थी। दोनों जगह क्रॉसिंग के पास ब्रेकर तो बनाए गए है लेकिन कोई संकेतक या निशान नहीं लगाए गए है। ब्रेकरों की भी स्थिति काफी खराब है।