फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gangster Act Invoked Against 5 Individuals, Including the Kingpin of an Interstate Cattle Smuggling Gang

Sonebhadra News: अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह के सरगना सहित 5 पर लगा गैंगस्टर

Sat, 16 May 2026 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Gangster Act Invoked Against 5 Individuals, Including the Kingpin of an Interstate Cattle Smuggling Gang
सोनभद्र। यूपी और बिहार में सक्रिय पशु तस्कर गिरोह पर रामपुर बरकोनिया पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले में तफ्तीश शुरू कर दी गई है। नवंबर 2025 में इस गिरोह को दरमा पहाड़ी से होते हुए बिहार जाते समय पकड़ा गया था और उनके कब्जे से 17 गोवंश बरामद किए गए थे।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने थाने पर दी तहरीर में कहा है कि कैमूर भभुआ (बिहार) में अधौरा थाना क्षेत्र के हरभोग निवासी शौकत अली पशु तस्करी का गिरोह बना रखा है और उसकी भूमिका गैंग लीडर की है। उसके गिरोह में रोहतास (बिहार) के चेनारी थाना क्षेत्र के खुरमाबाद निवासी इलियास, रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के पटना निवासी रामजियावन, दरमा ग्राम पंचायत के टोला धरमपुरवा निवासी धुरेंदर उर्फ धीरेंद्र और वीरू उर्फ गणेश सक्रिय सदस्य के रूप में शामिल हैं। यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय है। इस गिरोह का काम यूपी से मवेशियों को लेकर बिहार में वध के लिए बेच देना है। प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव के मुताबिक पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed