{"_id":"61ae5275926b1554c60f6b36","slug":"gang-rape-of-a-teenager-who-came-out-to-defecate-sonbhadra-news-vns6264794165","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच के लिए निकली किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओबरा थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी लेते एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह।
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
ओबरा। थाना क्षेत्र के दुरूह इलाके के एक गांव में रविवार को खेत में शौच करने गई किशोरी के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सोमवार को एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़िता के बाबा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने गुनाह कबूल किया है। पुलिस के अनुसार, तहरीर में प्रार्थी ने बताया है कि उनकी नतिनी शनिवार को घर आई थी। गांव में रविवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। शाम सात बजे बाजार में सामान खरीदारी के दौरान ही किशोरी अपनी मौसी से पूछ कर शौच के लिए पास के खेत में जाने लगी। उसी वक्त चार युवक किशोरी को पकड़ कर अरहर के खेत में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर खेत के करीब मौजूद कुछ नाबालिग बच्चों ने ईंट पत्थर चलाकर किशोरी को बचाने का प्रयास किया। बाद में आरोपी फरार हो गए। सोमवार की सुबह परिजनों से जानकारी मिलने पर एसओ अभय सिंह मौके पर पहुंचे जानकारी ली। कुछ ही देर बाद एसपी अमरेंद्र प्रताप सिंह और एएसपी विनोद कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी के निर्देश पर फोर्स के साथ एएसपी, सीओ राहुल पांडेय और एसओ ने कई जगहों पर छापेमारी कर चार आरोपियों शफाकत अली, जलील मोहम्मद, ताजुद्दीन व एक नाबालिगलड़के को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनका चालान किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने दुष्कर्म की बात स्वीकार की है। एसपी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पवर फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।