{"_id":"67a7a3a7ab7b1e3b11011fb0","slug":"full-cooperation-on-mining-as-per-rules-strict-action-on-violation-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-124097-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: नियमों के तहत खनन पर पूरा सहयोग, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: नियमों के तहत खनन पर पूरा सहयोग, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समन्वय बैठक हुई। जिले के पुलिस-प्रशासन के अफसरों के अलावा लखनऊ से आए खनन विभाग के अधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।
ट्रांसपोर्टर, खनन कारोबारियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं जानी और समुचित समाधान का आश्वासन दिया। संयुक्त बैठक में डीएम बद्रीनाथ सिंह ने साफ कहा कि क्रशर संचालक किसी भी दशा में नियम विरुद्ध कार्य न करें।
मानक के अनुरूप खनन व खनिज सामग्री परिवहन कराने वालों को अपेक्षित सहयोग दिया जाएगा और गैर कानूनी कार्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने खनन विभाग के अधिकारियों को दायित्वबोध कराते हुए कहा कि किसी भी हाल में अवैध खनन व परिवहन न होने पाय।
विज्ञापन
समीक्षा के दौरान धारा-20 के लंबित प्रकरणों, वन बंदोबस्त प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। संयुक्त बैठक में निर्देशित किया गया कि जिले में किसी भी हाल में अवैध खनन, अवैध परिवहन व एमएम-11 का उल्लंघन न होने दिया जाय।
पुलिस व राजस्व विभाग की टीम एक साथ मिलकर कार्य करे। अगर बिना परमिट, फर्जी परमिट के खनन सामग्री से लदा कोई भी वाहन व ओवरलोड वाहन पकड़ा जाता है तो उस वाहन मालिक व ड्राइवर पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अवैध खनन से संबंधित कार्रवाई के नाम पर कोई भी अधिकारी व कर्मचारी खनन क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों का उत्पीड़न नहीं करेगा। बैठक में एसपी अशोक कुमार मीणा, एडीएम सहदेव कुमार मिश्र, एसडीएम सदर उत्कर्ष द्विवेदी, विवेक सिंह, ज्येष्ठ खान अधिकारी लखनऊ आशीष कुमार, रंजीत निर्मल, अजीत पांडेय, ज्येष्ठ खान अधिकारी सोनभद्र शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।