फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fulfill responsibility with integrity and honesty: Ramshakal

निष्ठा और ईमानदारी से पूरी करें जिम्मेदारी : रामशकल

Thu, 30 Dec 2021 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
Fulfill responsibility with integrity and honesty: Ramshakal
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक रक्षक दल विभाग की ओर से 15 दिवसीय मंडलीय पुनर्प्रशिक्षण कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को समापन ग्रामीण स्टेडियम कठपुरवा में हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रामशकल ने प्रशिक्षुओं को निष्ठा और ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने की सलाह दी।
विज्ञापन

शिविर में जनपद भदोही के 40, मिर्जापुर के 33 और सोनभद्र के 35 पीआरडी जवानों ने हिस्सा लिया। कैंप कमांडेंट शशि भूषण शर्मा ने बैज लगाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। शिविर के लिए नामित प्रशिक्षक कैप्टन बृजेश मिश्रा, कौशल कुमार गिरी और हरेंद्र कुमार खरवार ने प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर विद्यासागर प्रसाद, उपायुक्त सहकारिता टीएन सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, अमरेश चंद्र त्रिपाठी, महफूज अली खान, केदारनाथ, ब्लॉक कमांडर नंद किशोर सिंह आदि रहे। संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मिर्जापुर विमलेश कुमार बैस ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed