फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   from ash coal mining is filled

कोल खदानों में पाटी जाएगी राख 

Mon, 13 Jun 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Mon, 13 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
 बिजलीघरों से निकलती राख के निस्तारण को लेकर अच्छी पहल सामने आई है। एनसीएल प्रबंधन ने देश के सबसे बड़े विद्युत गृह एनटीपीसी विंध्याचल को गोरबी में अनुपयोगी पड़ी कोल खदान में राख पाटने के प्रस्ताव पर सहमति जता दी है। इससे अन्य परियोजनाओं के लिए भी राख निस्तारण का एक बेहतर विकल्प सामने आया है। जिले की निष्प्रयोज्य एवं मानक से अधिक गहरी खदानों में भी इसकी अनुमति दे दी जाए तो राख निस्तारण, पर्यावरण संरक्षण दोनों के लिए यह पहल फायदेमंद होगी।
विज्ञापन

 

विंध्याचल बिजलीघर में रोजाना 70 से 72 हजार टन कोयले की खपत होती है। इससे प्रतिदिन यहां 21 से 22 हजार टन राख निकलती है। ऐसे में परियोजना के समक्ष राख निस्तारण बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसको देखते हुए पिछले दिनों परियोजना के ईडी राजेश कुमार भटनागर ने एनसीएल के सीएमडी टीके नाग से मुलाकात की और एनसीएल की गोरबी में निष्प्रयोज्य पड़ी कोयला खदान में राख पाटने का प्रस्ताव रखा। जिस पर एनसीएल प्रबंधन ने भी सहमति जता दी है।

विज्ञापन

 

हालांकि एनओसी सहित अन्य औपचारिकताएं एनटीपीसी विंध्याचल को ही पूरी करनी होगी। कार्यकारी निदेशक राजेश कुमार ने भी इसकी पुष्टि की। बताया कि प्रदूषण नियंत्रण विभाग और खान सुरक्षा विभाग से एनओसी लेकर राख निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ऊर्जांचल स्थित बिजलीघरों में राख निस्तारण बड़ा मुद्दा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां महज एक दिन सवा लाख टन के करीब राख निकलती है। 
ऐसे में ताजा पहल अन्य परियोजनाओं के लिए भी नया विकल्प बनाने का रास्ता तैयार कर सकती है। बशर्ते इसकी पहल बिजलीघरों को ही करनी पड़ेगी। जिले के ओबरा, डाला खनन क्षेत्र में कई खदान ऐसी हैं जो या तो निष्प्रयोज्य हैं, या फिर मानक से अधिक खुदाई हो चुकी है। ऐसे में जिला प्रशासन और परियोजना प्रबंधन इन खदानों को राख निस्तारण का बेहतर विकल्प बना सकता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed