{"_id":"60b4e2f68ebc3e201b7abb27","slug":"from-1st-june-youth-will-get-the-corona-vaccine-preparation-is-complete-sonbhadra-news-vns592233311","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार से युवाओं को लगेगा कोविड 19 टीका, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार से युवाओं को लगेगा कोविड 19 टीका, तैयारी पूरी
विज्ञापन
एक जून यानी मंगलवार से जिले के 12 केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। पत्रकारों के लिए कलेक्ट्रेट में विशेष कैंप लगाया जाएगा। साथ ही जिले के सभी सीएचसी में टीकाकरण कराया जाएगा। टीकाकरण के लिए केंद्रों पर भी पंजीकरण कराया जाएगा।
डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि 18 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों को कोरोना से बचाव संबंधी टीकाकरण की शुरूआत एक जून से होगी। 18 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों का पंजीकरण आनलाइन होगा। मीडिया के पदाधिकारियों के लिए विशेष व्यवस्था के तहत जिलाधिकारी कार्यालय के स्वागत कक्ष (निकट एकीकृत आपदा नियंत्रण केंद्र) में मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जिन मीडिया के पदाधिकारियों ने अपने मीडिया के संवाददाताओं की जिला प्रतिरक्षण अधिकारी या जिला सूचना कार्यालय के नेसार अहमद को उपलब्ध करा दिया है, उनका तो टीकाकरण होगा ही जो मीडिया के पदाधिकारी किसी वजह से अपने पत्रकार बंधुओं की सूची जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को उपलब्ध नहीं करा पाएंगे वे भी सीधा आकर मीडिया वैक्सीनेशन सेंटर में टीकाकरण करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के साथ ही सूचना विभाग के नेसार अहमद को हिदायत दी है कि वे तत्परता के साथ मीडिया बंधुओं को टीका लगवाएं। कहा कि एक जून के बाद भी मीडिया बंधुओं के टीकाकरण के लिए कलेक्ट्रेट परिसर के स्वागत कक्ष में वैक्सीनेशन कैंप आयोजित होता रहेगा। बताया कि आम नागरिकों को टीकाकरण के लिए आनलाइन पंजीयन कराना होगा। मीडिया के कार्मिकों व फ्रंट लाईन वर्करों को सीधा विशेष कैंप के माध्यम से वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार से जनपद न्यायालय के सभी 18 से 44 आयु वर्ग के अधिकारियों व कार्मिकों को जनपद न्यायालय परिसर में टीका लगाया जाएगा। आम नागरिकों का टीकाकरण जिला संयुक्त चिकित्सालय, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राबर्ट्सगंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरी, केकराही, चतरा, शक्तिनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल, म्योरपुर व संयुक्त चिकित्सालय अनपरा में होगा।
45 से अधिक उम्र के लोग भी लगवाएं टीका
सोनभद्र। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि जिन नागरिकों की उम्र 45 वर्ष से अधिक है वे नि:संकोच अपनेे करीबी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोरोना संक्रमण से बचाव संबंधी टीका जरूर लगवायें। बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव संबंधी वैक्सीन/टीका लगवाने के बाद यदि उस नागरिक को कोरोना पॉजिटिव होता है भी तो वह कोरोना जानलेवा नहीं होता यानी टीका लगवाने के बाद नागरिक ज्यादा सुरक्षित होते हैं।
विज्ञापन
कोविड 19 के लक्षण मिलने पर सूचित करें
सोनभद्र। नागरिक कोराना संबंधी लक्षण पाये जाने पर जानकारी देने या कोरोना या बीमारी के संबंध में किसी प्रकार की समस्या होने पर सीधे जिले स्तर पर स्थापित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल रूम सेंटर पर किसी भी समय शिकायत/सूचना दर्ज करा सकते हैं। डीएम ने बताया कि कोरोना संक्रमण बचाव संबंधी जिला स्तरीय कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील है। जिला कंट्रोल रूम के व्हाट्स एप नंबर 8840127444 के साथ ही 05444-224949, 05444-224951, 05444-224952, 05444-224953, 05444-224954, 05444-222384, 05444-223676, 05444-223677 तथा 05444-222959 क्रियाशील है।