फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Friendship made on Facebook by hiding identity, pressure to change religion after marriage

Sonebhadra News: फेसबुक पर पहचान छिपाकर बनाई दोस्ती, शादी के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव

Sat, 02 Mar 2024 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Friendship made on Facebook by hiding identity, pressure to change religion after marriage
सोनभद्र। पहले सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती की। फिर मंदिर में जाकर शादी रचाई। सच्चाई सामने आई तो युवती पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव देने लगा। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसे फेसबुक पर रोहन राय के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आया। फेसबुक के माध्यम से ही दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्रेम हो गया। बाद में दोनों ने मंदिर में जाकर शादी रचा ली। उसे दो बच्चे भी हो गए। तब पता चला कि रोहन का असली नाम साहजेब है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव देने लगा। दहेज की मांग को लेकर आए दिन उसे प्रताड़ित करता था। बात न मानने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। विवश होकर उसने गत 28 फरवरी को सदर थाने में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, धर्म परिवर्तन का दबाव देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। सदर कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी चुर्क के वार्ड नंबर एक निवासी साहजेब को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed