फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Freedom comes from doing devotion: worship

निष्काम भक्ति करने से मिलती है मुक्ति: आराधना

Fri, 05 Mar 2021 07:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Freedom comes from doing devotion: worship
राबर्ट्सगंज बढ़ौली संतनगर में श्री हरि हर: द्वादश ज्योतिर्लिंग यजन महायज्ञ व संगीतमय श्रीराम कथ - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर से सटे बढ़ौली संतनगर में चल रहे संगीतमय श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथावाचक आराधना शास्त्री ने भगवान शिव और पार्वती के विवाह की कथा सुनाई। लोगों को निष्काम भक्ति करने की सीख दी। कहा कि निष्काम भाव से की गई भगवान की भक्ति से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

कथा क्रम को आगे बढ़ाते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ और पार्वती का विवाह श्रद्धा और विश्वास का मिलन था। जिसके परिणाम स्वरूप पुरुषार्थ अर्थात कार्तिकेय का जन्म हुआ। वहीं कार्तिकेय ने तारकासुर का वध किया। जब श्रद्धा व विश्वास संयुक्त होते हैं तब पुरुषार्थ आता है। व्यास जी ने बताया कि दंपत्ति के बीच वार्ता हुई तो जगत कल्याण के लिए हुई और संसार को तारने वाली पवित्र करने वाली श्रीराम कथा सुनने को मिली। इसलिए वार्ता सार्थक होनी चाहिए, निरर्थक नहीं। कहा कि प्रश्नोत्तर होना आवश्यक है लेकिन जिज्ञासु भाव से। न कि परीक्षा के भाव से। दिन में श्री हरि हर: द्वादश ज्योतिर्लिंग यजन महायज्ञ के दौरान भक्तों ने यज्ञ की परिक्रमा की। यज्ञाचार्य नीरज कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में यज्ञ हो रहा है। इस अवसर पर डा. एसएन तिवारी, अनिल सिंह, सोमदत्त त्रिपाठी, शिवम, मनीष, नीतिश चतुर्वेदी, क्षीतिज, विक्की आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed