{"_id":"673cc8fbd525a34c4c02a6c0","slug":"fraudsters-withdrew-rs-93-thousand-from-the-young-mans-account-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-120645-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: युवक के खाते से जालसाजाें ने निकाले 93 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: युवक के खाते से जालसाजाें ने निकाले 93 हजार
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी गांव निवासी युवक के खाते से साइबर जालसाजों ने 93 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक से पैसे कटने का मेसेज आने के बाद उसे जानकारी हुई। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस को दी तहरीर में वैनी निवासी धर्मजीत पटेल ने बताया कि उसका केनरा बैंक बनबहुआर में खाता है। सोमवार की शाम करीब पांच बजे उसके खाते से 70 हजार रुपये कटने का मेसेज आया।
जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक 19000 रुपये और फिर 4500 रुपये निकाले जाने का फिर मेसेज आ गया। उसने अपना खाता चेक किया तो पता चला कि उसके खाते से कुल 93500 रुपये निकाले जा चुके हैं।
विज्ञापन
युवक ने बताया कि सोमवार को शाम पांच बजे उसने एक पेट्रोल पंप पर 5000 रुपये का फोन पे से भुगतान किया। इसके बाद उसका फोन पे लाग आउट हो गया। दोबारा लाग इन किया तो तीन बार में 93500 रुपये निकाले गए थे।
बैंक स्टेटमेंट में इस पैसे से अमेजन से ऑनलाइन खरीदारी का उल्लेख है। मंगलवार को पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।