फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fraud in lease surfaced after 26 years, case filed against four

26 साल बाद सामने आया पट्टे में फर्जीवाड़ा, चार पर केस दर्ज

Thu, 08 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fraud in lease surfaced after 26 years, case filed against four
कांचन गांव में 26 साल पहले हुए पट्टे में फर्जीवाड़े के आरोप में पुलिस ने तत्कालीन राजस्व निरीक्षक सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज होने के बाद राजस्व महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले पट्टे में फर्जीवाड़े का मामला डीएम अभिषेक सिंह के संज्ञान में आया था। डीएम ने एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार को मामले की जांच का निर्देश दिया था। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक रमेश कुमार, लेखपाल विनय कुमार, राघवेंद्र दत्त, अरुणोदय पांडेय की टीम गठित कर जांच कराई। जांच में पाया गया कि कांचन में 1996 में जिस चंद्रावती पुत्री तेजन के नाम पट्टा किया गया है वह इस गांव की रहने वाली ही नहीं है। इसके बाद पखवाड़े भर पहले एसडीएम के जरिए मामले की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई। डीएम ने मामले में विभागीय कार्रवाई और एफआईआर का निर्देश दिया। रजिस्ट्रार कानूनगो आसाराम ने बताया कि इस क्रम में लेखपाल विनय कुमार की तरफ से म्योरपुर थाने में तत्कालीन राजस्व निरीक्षक कृपाशंकर, तत्कालीन लेखपाल राजेश कुमार मिश्र, भूमि प्रबंधन समिति की अध्यक्ष पवित्री देवी और कथित चंद्रावती देवी के नाम प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराकर रिपोर्ट डीएम को भेजी गई थी। वहां से मिले निर्देश के बाद एफआईआर दर्ज कराई गई है। विभागीय स्तर पर भी जांच शुरू है। म्योरपुर थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि लेखपाल की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed