फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fourth unit of Anpara and seventh unit of Harduaganj closed

Sonebhadra News: अनपरा की चौथी और हरदुआगंज की सातवीं इकाई बंद

Mon, 21 Aug 2023 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Fourth unit of Anpara and seventh unit of Harduaganj closed
अनपरा। मौसम की बेरुखी से उमसभरी गर्मी के बीच बिजली की मांग में इजाफा हो रहा है तो दूसरी ओर निमग की इकाइयों के बंद होने से मुश्किलें बढ़ रही है। राज्य उत्पादन निगम की 605 मेगावाट की दो इकाइयां तकनीकी कारणों से बंद है। निजी क्षेत्र की भी 660 मेगावाट एक इकाई के बंद होने से सूबे में बिजली संकट बढ़ गया है। आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए सेंट्रल पूल से बिजली खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन

रविवार को अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की चौथी इकाई को ड्रम लेवल बढ़ने के कारण बंद करना पड़ा। इसके साथ ही कोयले की कमी के कारण उत्पादन निगम के हरदुआगंज की 105 मेगावाट की सातवीं इकाई को दो दिनों के लिए बंद किया गया है। निजी क्षेत्र की एलपीजीसीएल ललितपुर की 660 मेगावाट की दूसरी इकाई बीटीएल के कारण बंद हो गई है। इस वजह से राज्य उत्पादन निगम को कुल 1265 मेगावाट की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। अभी प्रदेश में बिजली की मांग 26 हजार मेगावाट के पार बनी हुई है। बारिश न होने के कारण बिजली की मांग में कमी होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। सोमवार को सूबे में बिजली की मांग 26317 मेगावाट और न्यूनतम मांग 17267 मेगावाट पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed