फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fourteen candidates have no connection with social media

चौदह प्रत्याशियों का सोशल मीडिया से नहीं नाता

Sun, 20 Feb 2022 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fourteen candidates have no connection with social media
डिजिटल के दौर में जब वर्चुअल चुनाव प्रचार पर जोर दिया जा रहा है, तब भी चुनावी दंगल में ताल ठोक रहे जिले के 14 उम्मीदवारों का सोशल मीडिया से कोई नाता नहीं है। छह प्रत्याशी ऐसे हैं, जो बस जीमेल खाता रखते हैं। फेसबुक, ट्वीटर और इंस्टाग्राम जैसे अन्य साधनों से वह दूर हैं। अन्य 24 उम्मीदवारों में भी कई जीमेल और फेसबुक पर तो हैं, मगर ट्वीटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नहीं है।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिले की चार विधानसभा सीटों से अब 44 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन के दौरान दाखिल शपथ पत्र में प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया में अपनी सक्रियता का जिक्र किया है। घोरावल विधानसभा क्षेत्र के कुल 13 प्रत्याशियों में से पांच ने सोशल मीडिया में कोई भी एकाउंट न होने का उल्लेख किया है। इसमें आम आदमी पार्टी के रमाशंकर, राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया रामचरन के अलावा निर्दलीय राजेश कुमार, सरिता सिंह और बीरबल शामिल हैं। राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के कमलेश ओझा सोशल मीडिया से दूर हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित ओबरा सीट पर आम आदमी पार्टी के रमाकांत, विकासशील इंसाफ पार्टी के उमाशंकर, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राकेश गोंड और निर्दलीय ओमप्रकाश के पास सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर कोई एकाउंट नहीं है। दुद्धी में भी ऐसे चार प्रत्याशी हैं। इसमें आम आदमी पार्टी की पुष्पा, आजाद समाज पार्टी के मिश्रीलाल, निर्दलीय हृदय और रामलाल शामिल हैं। इन प्रत्याशियों की ओर से अपने शपथ पत्र में किसी भी सोशल मीडिया एकाउंट का जिक्र नहीं किया है।
विज्ञापन

तीन कांग्रेस प्रत्याशियों के पास जीमेल एकाउंट
जिले की चार विधानसभा में तीन सीटों पर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशियों के पास सिर्फ जीमेल एकाउंट है। घोरावल की विंधेश्वरी सिंह राठौर, ओबरा के रामराज सिंह गोंड और दुद्धी की प्रत्याशी बसंती पनिका ने इसका उल्लेख किया है। वहीं दुद्धी से सपा प्रत्याशी विजय सिंह गोंड और ओबरा के अरविंद कुमार गोंड के पास भी सिर्फ जीमेल एकाउंट है। ओबरा से ही बसपा के सुभाष खरवार जीमेल के साथ फेसबुक पर भी है, मगर अन्य किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उनका एकाउंट नहीं है। यह बात दीगर है कि फेसबुक में इन प्रत्याशियों के समर्थकों ने फैन क्लब के नाम से कई एकाउंट बना रहे हैं। चुनाव प्रचार की हर गतिविधि को इस पर पोस्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोरावल और राबर्ट्सगंज में छिड़ा है वर्चुअल प्रचार वार
दो विधानसभा क्षेत्रों में जहां ऑनलाइन प्रचार में सुस्ती है तो राबर्ट्सगंज और घोरावल विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख दलों के प्रत्याशी खूब सक्रिय हैं। राबर्ट्सगंज से सपा और भाजपा दोनों ही उम्मीदवारों के सोशल मीडिया पर हजारों फॉलोअर हैं। इनकी सक्रियता के कारण ट्वीटर से उन्हें ब्लू टिक (वेरीफाई) भी मिला है। वैसे घोरावल के भाजपा प्रत्याशी का खाता भी ट्वीटर से वेरीफाई जरूर है, मगर फॉलोअर बस ढाई हजार हैं। प्रत्याशियों ने अपने प्रचार के लिए फेसबुक पेज भी बना रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed