{"_id":"6a970c4b2f86e8b02a05f314","slug":"four-units-shut-down-in-four-days-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-152361-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: चार दिन में चार इकाइयां बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: चार दिन में चार इकाइयां बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा तापीय परियोजना की 11वीं और 12वीं इकाई सोमवार की शाम तकनीकी खराबी से बंद हो गई। इससे पहले नौंवीं और 13वीं इकाई में खराबी आई थी, जबकि 1320 मेगावाट वाली ओबरा-सी से भी उत्पादन ठप चल रहा है। महज चार दिनों में परियोजना के चार चार इकाइयों के बंद होने से बिजली उत्पादन पर असर पड़ा है। राहत की बात है कि दो इकाइयां मंगलवार की शाम तक चालू कर ली गई।
बीते 28 अगस्त की रात 08:03 बजे ब्वॉयलर ट्यूब लीकेज के कारण ओबरा बी परियोजना की 200 मेगावाट क्षमता वाली 13वीं इकाई बंद हो गई। इसके बाद 30 अगस्त को रात 10:40 बजे 200 मेगावाट वाली 09वीं इकाई से भी ब्वॉयलर ट्यूब लीकेज के कारण बिजली उत्पादन ठप हो गया। वहीं सोमवार को सुबह 10:33 बजे 200 मेगावाट वाली 11वीं और फिर रात 10 बजे 12वीं इकाई तकनीकी खराबी के कारण बंद करनी पड़ी। उधर, 1320 मेगावाट क्षमता वाली ओबरा सी परियोजना से पहले ही बिजली उत्पादन ठप चल रहा है। इकाइयों से बिजली उत्पादन ठप होने से प्रदेश के कई हिस्सों को आपात बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। वहीं उच्च बिजली प्रबंधन को अन्य स्रोतों से बिजली आयात कर आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि अभियंताओं ने अथक प्रयास कर मंगलवार को 12वीं एवं 13वीं इकाई से बिजली उत्पादन शुरू करने में सफलता हासिल कर ली है। परियोजना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 11वीं और 09वीं इकाई से 03 सितंबर तक बिजली उत्पादन शुरू होने की संभावना है। समाचार दिए जाने तक ओबरा बी तापीय परियोजना की उत्पादनरत 10वीं इकाई से 67, 12वीं इकाई से 68, 13वीं इकाई से 96 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा रहा था।