फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four teachers of regional schools will be sacked

परिषदीय विद्यालयों के चार शिक्षक होंगे बर्खास्त

Thu, 30 Jan 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Four teachers of regional schools will be sacked
परिषदीय विद्यालयों के चार शिक्षक होंगे बर्खास्त
विज्ञापन

छह शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी होगी
एडीएम ने बीएसए को कार्रवाई करने का निर्देश दिया
चार शिक्षकों के कार्रवाई से शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। जिले में दिव्यांग शिक्षकों की भौतिक सत्यापन के दौरान मेडिकल बोर्ड द्वारा चार शिक्षकों को अयोग्य पाया गया है। उक्त चारों शिक्षकों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस निर्गत करके सेवा पदच्युत कर आख्या उपलब्ध कराने के लिए एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने बीएसए को पत्र भेजा है। वहीं भौतिक सत्यापन में उपस्थित न होने वाले छह शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा है। इससे शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है।

गौरतलब हो कि जिले के प्राथमिक/उच्च प्राथमिक स्कूलों में दिव्यांग प्रमाण पत्र पर 82 शिक्षक तैनात हैं। इनके दिव्यांग प्रमाण पत्रों की जांच 20 जनवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में सीएमओ द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा की गई। 82 दिव्यांग शिक्षकों के सापेक्ष 76 शिक्षक ही उपस्थित हुए, शेष छह शिक्षक किन्हीं कारण वश मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित नहीं हो सकें। एडीएम ने बताया कि भौतिक सत्यापन के दौरान मेडिकल बोर्ड टीम द्वारा प्रधानाध्यापक सरला देवी, शिक्षक जय प्रकाश, माया शुक्ल और राजेश कुमार द्विवेदी की दिव्यांगता 40 प्रतिशत से कम होने के कारण दिव्यांगता परीक्षण में अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इसकी रिपोर्ट डीएम के समक्ष प्रस्तुत की गई। कहा कि डीएम के आदेश के क्रम में बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल को भौतिक सत्यापन में अनुपस्थित रहने वाले छह अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हुए उनका 20 जनवरी का वेतन अदेय करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अनुपस्थित छह दिव्यांग शिक्षकों की दिव्यांगता परीक्षण हेतु 13 फरवरी की तिथि नियत की गई है। उन्होंने कहा कि बीएसए को जिन चारों शिक्षकों को दिव्यांगता परीक्षण में अयोग्य घोषित किया जा चुका है उन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए सेवा समाप्त कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed