{"_id":"62ae1a71772de117960741a1","slug":"four-smugglers-arrested-with-5-kg-ganja-and-rs-1-70-lakh-sonbhadra-news-vns659599538","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच किलो गांजा और 1.70 लाख रुपये के साथ चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच किलो गांजा और 1.70 लाख रुपये के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा क्षेत्राधिकारी शंकर प्रसाद के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने शनिवार की सुबह छह बजे हाथीनाला तिराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक कार से 25.300 किलो गांजा और बिक्री की नगदी 1.70 लाख रुपये के साथ चार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
हाथीनाला थाना प्रभारी रविंद्र प्रसाद ने बताया कि संयुक्त टीम तिराहे पर मौजूद होकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बिना नंबर की कार आते हुए दिखाई दी। उसे रोक कर तलाशी की गई तो कार में से 25.300 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजा बिक्री का 1.70 लाख रुपये बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों में सचिन अग्रवाल निवासी वार्ड नंबर 10 थाना कांटा वनजी ओडिशा, हाल पता जिला रायपुर छत्तीसगढ़, भूपेंद्र रात्रे निवासी ग्राम पसरंगी थाना खरौरा जनपद रायपुर छत्तीसगढ़, मदन सिंह निवासी ग्राम माघोपुर थाना दुर्गावती जिला भभुआ कैमूर बिहार और बलिस्टर सिंह निवासी पजरांव थाना नुआंव जनपद भभुआ कैमूर बिहार हैं। तस्करों ने बताया कि ओडिशा से गांजा वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र के क्षेत्र में थोक एवं खुदरा गांजा विक्रेताओं को बेचा जाता है। गांजा तस्कर ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे थे जो अन्य जगहों समेत रेणुकूट में गांजा बिक्री करके 1.70 लाख जुटाए थे। सभी तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट तहत मुकदमा पंजीकृत करके कार्रवाई की गई।