फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four schools were found closed during inspection, somewhere eight and somewhere 16 children were present

Sonebhadra News: निरीक्षण में बंद मिले चार स्कूल, कहीं आठ तो कहीं 16 बच्चे उपस्थित

Wed, 07 May 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Four schools were found closed during inspection, somewhere eight and somewhere 16 children were present
नवागत बीईओ विश्वजीत कुमार ने मंगलवार को कोन ब्लॉक के दस विद्यालयों का निरीक्षण किया। चार विद्यालयों पर ताला लटकता मिला। वहीं 13 शिक्षक-शिक्षामित्र बगैर सूचना के अनुपस्थित पाए गए। नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र भेजा।
विज्ञापन

बीईओ सुबह 8.15 बजे प्राथमिक विद्यालय नौडीहा पहुंचे। 108 बच्चों के सापेक्ष मात्र 60 बच्चे ही मौजूद थे। सहायक अध्यापक प्रियंका व शिक्षामित्र सरोज कुमार अनुपस्थित थे।
विज्ञापन

सुबह 8.30 बजे प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर के निरीक्षण में 53 बच्चों के सापेक्ष मात्र आठ बच्चे व दो शिक्षामित्र उपस्थित थीं। शिक्षक राजेश कुमार यादव बिना सूचना के चार मई से ही अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 9.15 बजे प्राथमिक विद्यालय बरियाती पर ताला लटकता मिला। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक शत्रुजीत गांव के ही एक लड़के को रखकर स्कूल खोलवाते हैं। शिक्षक शत्रुजीत अनुपस्थित मिले।
10.10 बजे प्राथमिक विद्यालय सननवादामर में भी ताला लटक रहा था। शिक्षक पंकज कुमार सिंह अनुपस्थित थे। 11.15 बजे कचनरवा खास के निरीक्षण में 15 बच्चों के सापेक्ष एक भी बच्चे नहीं थे।
11.25 बजे प्राथमिक विद्यालय गिजिनियादामर पहुंचने में 74 बच्चों के सापेक्ष मात्र 30 बच्चे उपस्थित मिले। सहायक अध्यापक राजेश कुमार मौर्य अनुपस्थित थे। ग्रामीणों ने बताया कि महीने में एक दिन आकर हस्ताक्षर बनाकर चले जाते हैं।
11.45 बजे प्राथमिक विद्यालय केवाल का निरीक्षण किया। यहां भी नामांकित 89 बच्चों के सापेक्ष मात्र 16 बच्चे मिले। सहायक अध्यापक प्रेमलाल अनुपस्थित रहे। 11.55 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय केवाल में 124 बच्चों के सापेक्ष 42 बच्चे उपस्थित मिले।
अनुदेशक कमलेश यादव अनुपस्थित मिले। 12.10 बजे प्राथमिक विद्यालय गइयाबथान निरीक्षण के दौरान बंद मिला। यहां कार्यरत अनुदेशक संजय शर्मा, अजय भारती दोनों अनुपस्थित मिले।

12.20 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय निगाई बंद मिला। अनुदेशक कलीमुन्निशा अनुपस्थित थे। बीईओ ने बताया कि अनुपस्थित व लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट बीएसए को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed