फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four people died and 11 were injured in road accidents in eight hours

Sonebhadra News: आठ घंटे में सड़क हादसों में चार लोगों की गई जान, 11 घायल

Mon, 05 May 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Four people died and 11 were injured in road accidents in eight hours
जिले में आठ घंटे में सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई। वहीं ग्यारह लोग घायल हो गए। दुद्धी क्षेत्र में मालवाहक वाहन पटलने से नाबालिग श्रमिक और पन्नूगंज थाना क्षेत्र में बाइक गिरने से युवक की मौत हो गई। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली में ट्रक ने धक्का मार दिया। चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े एक किशोर की मौत हो गई और दो लोग घायल घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बरहपान गांव में शनिवार की रात करीब तीन बजे रोडलाइट का काम करने वाले नाबालिग श्रमिक पिकअप से अपने गांव के लिए लौट रहे थे। उसी दौरान बरहपान गांव में अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गया। पिकअप में सवार सभी श्रमिक घायल हो गए। ग्रामीणों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए। यहां इलाज के दौरान बलराम (16) निवासी नौडीहा की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल रविकांत (15) , प्रवीण (14), सूरज पनिका (13) का उपचार सीएचसी में चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि नौडीहा गांव के श्रवण टेंट व डेकोरेशन का कार्य करता है। वह गांव के ही बच्चों से काम कराता है। नौडीहा गांव से बरात बरहपान गांव के लिए गई थी। देर रात रोडलाइट का काम होने के बाद सभी बाल श्रमिकों को रात में ही पिकअप से नौडीहा के लिए वापस भेज दिया गया। वाहन चालक रविकांत वाहन चला रहा था। तेज रफ्तार होने की वजह से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। वही दूसरी घटना पन्नूगंज थाना क्षेत्र के नौगढ़ संपर्क मार्ग पर कूड़न गांव के पास की है। क्षेत्र के महेवा गांव में तिलक समारोह से रात बारह बजे मोहित सरोज (19) कठपुरवां राॅबर्ट्रसगंज और सचिन सरोज (20) निवासी गुरूद्वारा वापस लौट रहे थे। बेलखुरी-नौगढ़ मार्ग पर कूड़न गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। आस-पास के लोगों ने पन्नूगंज पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा ले गई जहां डाक्टर ने मोहित सरोज को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सचिन सरोज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

आज थी शिवम की बड़ी बहन की शादी : सोनभद्र/मधुपुर। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गेट के सामने वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली में ट्रक ने धक्का मार दिया। चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े एक किशोर की मौत हो गई जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायलों को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। हादसे से नाराज लोगों ने वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक चक्का जाम किया। पुलिस के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। गांव के रामपति मौर्य ने बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह आठ बजे बहुअरा गेट के सामने नरायनपुर से ईंट लकी एक ट्रैक्टर-ट्राली विपरीत दिशा से आ रही थी। उसे बहुअरा गेट के सामने मुसहर बस्ती में ईंट लेकर जाना था। मुसहर बस्ती की तरफ मुड़ते ही राॅबर्ट्सगंज की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में धक्का मार दिया। पास में ही बने यात्री प्रतीक्षालय के पास कुछ लोग खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। ट्रक की टक्कर से ईंट बस का इंतजार कर रहे लोगों के ऊपर गिर गई। इससे शिवम कुमार (15) सुरसी थाना चुनार मिर्जापुर, आलमगिरि (18) निवासी बहुअरा और सनोज (16) निवासी तीनताली गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल आलमगिरि और सनोज को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। दोनों घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। रामपति ने बताया कि शिवम की बड़ी बहन चांदनी की शादी पांच मई को होनी थी। बरात शाहगंज थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव से आने वाली थी। इससे पहले सड़क हादसे में शिवम की मौत से घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। बताया कि शिवम अपनी ननिहाल बहुअरा बहन की शादी में शामिल होने आया हुआ था। शिवम की मां बासमती एक बेटी और शिवम से छोटे दो बेटे सत्यम और आर्यन के साथ अपने मायके बहुअरा गांव में ही घर बनवाकर रहती हैं। मां बासमती ने बताया कि उसके पति विजय की 10 साल पहले मौत हो गई है। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। सबसे बड़ी पुत्री पूजा की शादी हो चुकी है। शिवम चुनार स्थित अपने घर दादा के साथ रहता था। तीन दिन पहले वह बहन की शादी में शामिल होने आया था। सतेंद्र राय, कोतवाल-रॉबर्ट्सगंज कोतवाली ने बताया कि ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राॅली को मौके से पकड़ लिया गया है। संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मामा के घर शादी में जा रहा था बृजेश
म्योरपुर। रासपहरी गांव में शनिवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर दो बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में दुद्धी के कटौधीं निवासी बृजेश कुमार (27) की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार रमाशंकर (30) और श्यामसुंदर (31) निवासी नधिरा थाना बभनी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग तीनों को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक बृजेश अपने मामा के घर रासपहरी शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहा था।

बहन और भांजी को लेकर गांव जा रहा था दशरथ
महुली। विंढमगंज थाना क्षेत्र के पोलवा गांव में शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक विंढमगंज थाना क्षेत्र के धोरपा गांव निवासी दशरथ लिलासी गांव निवासी अपनी बहन और भांजी को लेकर अपने गांव धोरपा जा रहा था। इस बीच पोलवा गांव के कर्बला के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दशरथ, उनकी बहन सोनामती ( 27), भांजी प्रियंका कुमारी (8) घायल हो गईं। राहगीरों तीनों को एंबुलेंस से दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed