{"_id":"614237f78ebc3e47465e9437","slug":"four-new-dengue-patients-including-couple-in-sonbhadra-sonbhadra-news-vns6118249125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में दंपती समेत डेंगू के चार नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में दंपती समेत डेंगू के चार नए मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू की रोकथाम के लिए चल रहे सघन अभियान के बावजूद लापरवाही जारी है। बुधवार को जिले में चार नए मरीज पाए गए। इसमें दो राबर्ट्सगंज नगर के हैं। दो अन्य मरीज दुद्धी के हैं। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या 27 हो गई है।
नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्रामीण इलाकों में जिला पंचायती राज विभाग की ओर से अभियान चलाकर डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत घरों में कूलर, पुरानी बाल्टी, डिब्बा, टायर, नाद सहित अन्य स्थानों पर पानी जमा न होने देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव भी जारी है। बावजूद डेंगू के मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है। बुधवार को राबर्ट्सगंज के पटेल नगर निवासी दंपती में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके अलावा दुद्धी के भी दो लोग डेंगू से संक्रमित पाए गए। डीएम अभिषेक सिंह के मुताबिक डेंगू के मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराकर उपचार किया जा रहा है। डेंगू के खतरे को देखते हुए 17 लोगों को नोटिस भी दी गई है। उनके घर व प्रतिष्ठान में बीमारी फैलाने वाले मच्छरों के पनपने की आशंका मिली है।