{"_id":"6439a1df7195251b580b0374","slug":"four-including-uncle-and-nephew-died-in-road-accidents-sonbhadra-news-c-20-1-154224-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सड़क हादसों में चाचा-भतीजा समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सड़क हादसों में चाचा-भतीजा समेत चार की मौत
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार की रात सड़क हादसों में चाचा-भतीजा समेत चार लोगों की मौत हो गई। पन्नूगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजा ने दम तोड़ दिया तो शाहगंज में सड़क पर खड़े मिक्सर प्लांट ने बाइक सवार युवक की जान ले दी। वहीं मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार की शाम चारों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पहली घटना पन्नूगंज थाना क्षेत्र की है। नरंगा गांव निवासी कन्हैया पासवान उर्फ बद्री (27) अपने भतीजे नीरज (15) को लेकर किसी काम से राबर्ट्सगंज गया था। देर रात लौटते समय करीब साढ़े नौ बजे रामगढ़ बाजार से पहले पेट्रोल के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में सड़क पर गिरे कन्हैया और नीरज को गंभीर चोट आई। आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को तियरा पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कन्हैया को मृत घोषित कर दिया। नीरज की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर नीरज की भी मौत हो गई। हादसे की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई। पन्नूगंज एसओ मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि हादसे के बाद फरार वाहन की तलाश की जा रही है। उधर, शाहगंज थाना क्षेत्र के पिपरी नंबर एक गांव निवासी जसवंत (47) शुक्रवार की देर शाम अपने घर के पास खड़ा था। इसी दौरान खेत से मिट्टी लादकर आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने अनियंत्रित होकर जसवंत को चपेट में ले लिया। हादसे में जसवंत की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात में ही इसी थाना क्षेत्र में दूसरी घटना हुई। थाने से करीब दो सौ मीटर दूर बेलाव गांव के पास राजगढ़-शाहगंज मार्ग पर एक बाइक सवार सड़क किनारे खड़ी मिक्सर प्लांट में भिड़ गया। गंभीर चोट आने से बाइक सवार उचका गांव निवासी विजय (23) पुत्र अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ट्रैक्टर को थाने में खड़ा करा दिया गया है ।