{"_id":"667ddafcc918dee2a209b169","slug":"four-including-two-women-died-due-to-lightning-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-114779-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत चार की मौत
विज्ञापन
शक्तिनगर इलाके के साथ पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में बुधवार शाम हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत चार की मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे एक युवक का उपचार चल रहा है।
सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में मूसलाधार बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बंधा निवासी सुखमनिया साकेत (42) पत्नी शिवदास साकेत घर के आंगन में थी। इसी दौरान बिजली गिरी और मौके पर दम तोड़ दिया।
करौटी गांव निवासी सुनीता पनिका (35) पत्नी देवशरण पनिका बैढ़न के बलियरी में मजदूरी कर रही थी। बिजली गिरने से उसकी भी मौत हो गई। सरई थाना क्षेत्र के ग्राम गीड़ा निवासी सुमित (10) पुत्र श्यामलाल साकेत और इसी थाना क्षेत्र के तेंदुहा गांव निवासी गेंदलाल साकेत (35) की भी बिजली गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
इसी प्रकार बरका पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित धौहनी गांव के दीपू सिंह (20) पुत्र रामलल्लू सिंह साप्ताहिक बाजार करने गया था। वहां बिजली गिरने से वह बुरी तरह झुलस गया। दीपू का इलाज सीएचसी सरई में चल रहा है।