{"_id":"66fdbaa1d1bc557394023667","slug":"four-hospitals-and-one-pathology-center-sealed-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-118772-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: चार अस्पताल और एक पैथॉलाजी केंद्र सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: चार अस्पताल और एक पैथॉलाजी केंद्र सील
विज्ञापन
जिले में मानक के विपरीत संचालित हो रहे अस्पतालों व पैथॉलाजी केंद्रों की बुधवार को जांच की गई। नोडल अधिकारी डॉ. कीर्ति आजाद बिंद के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान चार अस्पताल व एक पैथॉलाजी केंद्र सील कर दिए गए।
इनका संचालन बिना मानक के ही हो रहा था। नोडल अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने घोरावल रोड पर मिश्रा चिकित्सालय की जांच की। वहां मानक के अनुरुप संचालन नहीं मिला। रिंकू क्लिनिक, अनन्या पैथॉलाजी और पन्नूगंज रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास श्रीराम पाॅली क्लीनिक में भी मानक पूरे नहीं थे।
इन केंद्रों का पंजीयन भी नहीं कराया गया था। तत्काल सभी केंद्रों का सील करते हुए संचालकों को नोटिस जारी की गई। टीम यहां बंगाली दवाखाना पर पहुंची तो वहां क्लीनिक का संचालन हो रहा था, जबकि मेडिकल स्टोर के रूप में पंजीयन था।
विज्ञापन
इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए तत्काल सील करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया। नोडल अधिकारी ने बताया कि बिना पंजीयन चल रहे केंद्र व अस्पतालों को सील किया गया है। संचालकों की ओर से तय समय सीमा में समुचित जवाब न मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।