{"_id":"5f04a52d8ebc3e42c701f3eb","slug":"four-hectares-of-forest-land-was-given-warning-to-empty-encroachers-sonbhadra-news-vns53451078","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार हेक्टेयर वन भूमि को कराया खाली, अतिक्रमणकारियों को दी गई चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार हेक्टेयर वन भूमि को कराया खाली, अतिक्रमणकारियों को दी गई चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र में.उभ्भाकांड जैसी भयावह घटना होने के बावजूद अभी भी सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने का मामला थम नहीं रहा है। मंगलवार को घोरावल तहसील क्षेत्र के परसौना और नेवारी गांव में फोर्स और वन विभाग के साथ प्रशासनिक अधिकािरियों ने करीब चार हेक्टेयर वनभूमि खाली कराया। अतिक्रमणकारियों को दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
जानकारी के अनुसार परसौना ग्राम पंचायत में बीते दो दिन से करीब 50 की संख्या में आदिवासी व अन्य ग्रामीण वन विभाग की की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर रहे थे। ये कब्जा करने वाले लोग वन विभाग की करीब चार हेक्टेयर जमीन पर जोत कोड़ किए और सरकारी जमीन को नुकसान पहुंचाया। जैसे ही घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को हुई हड़कंप मच गया।
डीएम के निर्देश पर एसडीएम जैनेंद्र सिंह, तहसीलदार विकास पांडेय, वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद वन विभाग की फोर्स एवं पुलिस फोर्स के साथ परसौना पहुंच कर करीब 50 ग्रामीण वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर रहे थे। एसडीएम, तहसीलदार व वन क्षेत्राधिकारी ने अवैध कब्जा कर रहे ग्रामीणों को काफी मशक्कत के बाद समझा बुझाकर वहां से हटाया और वन विभाग की जमीन को उनके कब्जे से मुक्त कराया।
विज्ञापन
इस सम्बंध में वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद ने बताया कि ऽपरसौना गांव में वन विभाग की करीब चार हेक्टेयर जमीन पर लगभग 50 की संख्या में ग्रामीण जोत कोड़ कर पिछले दो दिन से कब्जा कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस व वन विभाग के लोगों ने मौके पर पहुंचकर कब्जा हटवाया। वन विभाग की भूमि पर कब्जे की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।