फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four fraudsters arrested in Sonbhadra who gives greedy to get treasure hidden in land

सोनभद्र में चार जालसाज गिरफ्तार: जमीन में छिपा खजाना दिलाने का दिया लालच, निकालने के नाम पर ठगे 12 लाख

Wed, 14 Sep 2022 08:35 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 14 Sep 2022 08:35 PM IST
सार

जमीन में गड़ा धन निकालने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को सोनभद्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  उनके पास से 82 हजार रुपये नकद, पीली और सफेद धातु से बने आभूषण सहित अन्य सामान बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Four fraudsters arrested in Sonbhadra who gives greedy to get treasure hidden in land
सोनभद्र पुलिस की गिरफ्त में चारो ठग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के गंभीरपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में जमीन के अंदर छिपा खजाना दिलाने का लालच देकर लाखों रुपये ठगने वाले चार जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 82 हजार रुपये नकद, पीली और सफेद धातु से बने आभूषण सहित अन्य सामान बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि 23 अगस्त को गंभीरपुर निवासी बृजेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर ठग गिरोह के बारे में जानकारी दी थी। ठगों ने उससे 12 लाख रुपये ऐंठ लिए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए म्योरपुर पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार शाम गंभीरपुर तिराहे के पास से मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घटना में संलिप्त चार जालसाजों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से जेवर एवं ठगी के रुपये बरामद हुए। एसपी ने बताया कि बिहार के गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के साइडी निवासी महबूब खान, समीम खान, मो. अख्तर निवासी डिहुरी और झारखंड के पलामू जिले के लेसलीगंज निवासी छोटू खान उर्फ हसनैन को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का पुरस्कार

उनके पास से ठगी के कुल 82650 रुपये नकद, 255.95 ग्राम पीली व सफेद धातु के जेवर,  लोहे की रिंग 58 पीस,  सफेद ताबीज की पुड़िया 06 पीस और उर्दू में छपे मंत्र वाला कागज 02 पैकेट,  सफेद धातु में रंगीन नग लगी अंगूठी 53 पीस आदि बरामद हुआ है।

पूछताछ के बाद सभी का चालान कर दिया गया। इस सराहनीय कार्य को करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 25 हजार रुपये से पुरस्कृत किया। पुलिस टीम में म्योरपुर थानाध्यक्ष अश्वनी तिवारी, एसओजी प्रभारी देवेंद्र सिंह और सर्विलांस प्रभारी अमित सिंह आदि शामिल रहे।

गहने लेकर दिया था आटे से भरा डब्बा

पुलिस ने बताया कि ठग गिरोह का सदस्य महबूब खान उर्फ छोटू सबसे पहले बृजेश के संपर्क में आया। अपनी ज्योतिष विद्या के झांसे में फंसाकर उसके घर गया। वहां उसने घर में सोने और चांदी से भरा घड़ा दबा होने की बात कही। इस पर वह घर की मिट्टी लेकर दुद्धी स्थित डीआर पैलेस गया और बोला की पूजा करना पड़ेगा, जिसके लिए 1.60 लाख रुपये चाहिए।

बृजेश ने उसे 1.30 लाख व कुछ गहने दिए। कुछ दिनों बाद दूसरी पूजा और तीसरी पूजा के नाम पर 5.90 लाख रुपये, कपड़ा, मेवा आदि बिहार के गया में मंगाया। इसके बाद 25 जून को घर आकर खजाना निकालने की बता कही। हर पूजा के बाद वह बृजेश के ही रुपयों और गहनों को डिब्बे में बंद करके देता था और घर के कोने में गाड़ने के लिए बोलता। ठग के न आने पर जब 27 जून को डिब्बों को खोदकर निकाला तो उसमें आटा भरा देख बृजेश को ठगी का अहसास हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed