फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four arrested with stolen jewelry

चोरी के गहनों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Jul 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Four arrested with stolen jewelry
किरबिल गांव के पास से पुलिस ने सोमवार को चार चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के आभूषण भी बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद उन्हें संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के खैराही गांव से दो दिनों पूर्व भूखा होने का बहाना बनाकर चार युवकों ने शाह मोहम्मद के घर का सारा सामान साफ कर दिया था। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर किरबिल में नधिरा जाने वाले मार्ग पर चार संदिग्ध युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह चोरी किए गए सामान का बंटवारा कर रहे थे। उनके कब्जे से चोरी किए गए चांदी की चोटी, करधनी, पैजनी, चांदी की क्लिप, बिछिया आदि सामान बरामद हुआ। पूछताछ में उनकी पहचान विनोद कुमार धरिकार, संजीत कुमार धरिकार उर्फ रंजीत, राकेश, नरसू प्रसाद उर्फ झल्लर धरिकार निवासी ग्राम नधिरा थाना बभनी के रूप में हुई। चोरों को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक मिठ्ठू प्रसाद, भरत यादव, कुन्दन सिंह, मंगेश कुमार गोंड़ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed