{"_id":"6910f32a16b2b72d1802ad25","slug":"four-arrested-for-stealing-information-from-instagram-sonbhadra-news-c-194-1-son1018-137163-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: इंस्टाग्राम से जानकारी जुटा करते थे चोरी, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: इंस्टाग्राम से जानकारी जुटा करते थे चोरी, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
शक्तिनगर। मध्य प्रदेश की सिंगरौली पुलिस ने हाईटेक चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया गया। पुलिस ने रविवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इनमें दो शक्ति नगर और दो एमपी के रहने वाले हैं। उनके पास से नगदी, जेवर और बाइक बरामद की गई है। इंस्टाग्राम प्रोफाइल से जानकारी जुटाने के बाद वारदात को अंजाम देते थे।
मामले का खुलासा करते हुए सिंगरौली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने बताया कि आरोपी इंस्ट्राग्राम के माध्यम से महिलाओं को निशाना बनाते थे।
बैढ़न के कचनी स्थित चंद्रमा टोला में रेखा शाह के घर छह नवंबर को दिनदहाड़े चोरी हुई थी। रेखा अपने परिजनों के साथ धान काटने गई थी। घट लौटने पर मेन गेट का ताला एवं आलमारी का लॉक टूटा हुआ था।
विज्ञापन
सामान बिखरा था। आलमारी से 40 हजार नकद, लाखों के जेवरात गायब थे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पवन कुमार गिरी (20) निवासी चोकरा की पहचान हुई।
पता चला कि उसने प्रमोद सोनी और नीरज सोनी को गहने बेच दिया था। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी घटना सामने आ गई। चोरी के जेवरात के साथ 10 हजार नकद बरामद किए गए।