{"_id":"6047b6a78ebc3ec39e72a510","slug":"foundation-stone-laid-for-the-project-of-releasing-water-in-saroi-river-sonbhadra-news-vns5790339156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरोई नदी में पानी छोड़ने की परियोजना का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरोई नदी में पानी छोड़ने की परियोजना का किया शिलान्यास
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर विकासखंड के मरकरी पुल के पास सदर विधायक भूपेंद्र चौबे ने घाघर नहर से विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुकी सरोई नदी में पानी छोड़ने की परियोजना का शिलान्यास किया। केंद्र व प्रदेश की सरकार सिंचाई व जल संरक्षण को गंभीरता से लेकर कार्य कर रही हैं। कहा कि घाघर नहर के निर्माण के साथ ही आज से लगभग सौ साल पहले नदी की धारा अवरुद्ध हो गई थी। यह नदी आगे जाकर बेलन नदी में मिलती है। इसमें पानी होने से बेलन नदी में भी पानी उपलब्ध होगा। इससे दर्जनों गांवों में सिंचाई व उसके किनारे स्थित तालाबों में भी पानी की उपलब्धता होगा।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार अभियान चलाकर नहरों माइनरों की सिल्ट सफाई करा रही है ताकि खेतों तक पानी आसानी से पहुंच सके। सदर विधायक ने कहा कि नगवां विकास खंड के किसानों की लंबे समय से मांग रही है कि करही बंधी को ऊंचा किया जाए और झरनहवां नाले का पानी करही बंधी में गिराया जाए। इससे सैकड़ों हेक्टेयर जमीन की सिंचन क्षमता में वृद्धि होगी। इसके लिए अभी हाल में समाप्त हुए विधान सभा सत्र में सवाल उठाया गया। सरकार ने भरोसा दिया है कि किसान निराश न हों। शीघ्र ही इसके लिए धन मुहैया करा दिया जायगा। केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार जन हित के लिए लगातार कार्य कर रही है। मंडल अध्यक्ष महेंद्र पांडे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर रमेश पटेल, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, सुभाष पाठक, कमलेश चौबे,अनूप तिवारी, राम अनुज विश्वकर्मा, सुशील पांडे, डॉ. सतीश पांडे, रमेश मिश्रा, अनिल पांडे, दीपक चंद्रवंशी, विपिन मिश्रा, उमेश मिश्रा, राजू मिश्रा, उत्कर्ष पांडेय, रामपति मौर्य मौजूद रहे।