फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fortified rice grains were mistaken for plastic, created a ruckus

फोर्टीफाइड चावल के दाने को प्लास्टिक का समझ मचाया हंगामा

Mon, 12 Jul 2021 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Fortified rice grains were mistaken for plastic, created a ruckus
मझौली गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से वितरित हो रहे चावल में प्लास्टिक के दाने होने की अफवाह से हड़कंप मच गया। कई कार्डधारकों ने दुकानदार से नाराजगी जताते हुए चावल लेने से इनकार कर दिया। शिकायत एसडीएम से भी की। बाद में जब सत्यता का पता चली कि वो प्लास्टिक का चावल नहीं बल्कि फॉटीफाइड है तब लोग शांत हुए। प्लास्टिक सरीखे दिख रहे दाने प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के लिए मिलाया गया है। इसकी आपूर्ति शासन के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन

दुद्धी ब्लाक के मझौली गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से सोमवार को राशन वितरित हो रहा था। अचानक चावल के कुछ दाने सामान्य से अलग देख कार्डधारक शोर मचाने लगा। उनका आरोप था कि इसमें प्लास्टिक के दाने मिलाए गए हैं। कइयों ने इसे लेने से इनकार कर दिया। मामला तूल पकड़ा तो शिकायत एसडीएम तक पहुंच गई। प्रधान से शिकायत मिलते ही एसडीएम रमेश कुमार ने लेखपाल और आपूर्ति निरीक्षक को जांच के लिए भेजा। आपूर्ति निरीक्षक रामलाल यादव ने बताया कि इस बार सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर फोर्टीफाइड प्रोटीन युक्त चावल वितरण के लिए भेजा गया है। चावल में किसी प्रकार की कोई मिलावट या प्लास्टिक के दाने नहीं है। उन्होंने बताया कि सोनभद्र, चंदौली सहित प्रदेश के कई जिलों में प्रोटीन युक्त चावल वितरण किया जा रहा है। वरिष्ठ हॉट निरीक्षक सुरेंद्र पाल ने बताया कि इस बार प्रोटीन युक्त चावल करीब 2000 क्विंटल आया था। उसकी का वितरण हो रहा है। इसकी थोड़ी मात्रा अब भी गोदाम में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed