{"_id":"61604c118ebc3ea658025647","slug":"former-gram-pradhans-submitted-memorandum-to-bdo-for-payment-of-dues-sonbhadra-news-vns616080538","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानों ने बकाया भुगतान के लिए बीडीओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधानों ने बकाया भुगतान के लिए बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्यों के बकाया भुगतान को लेकर घोरावल ब्लॉक के पूर्व ग्राम प्रधानों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी रमेश यादव से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रमुख सचिव पंचायती राज व प्रमुख सचिव ग्राम विकास को भी ज्ञापन की प्रति प्रेषित की।
ग्राम प्रधान संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामबिहारी यादव एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश सिंह के नेतृत्व में पूर्व ग्राम प्रधानों ने बीडीओ को डीएम को संबोधित ज्ञापन देकर बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में उनके कार्यकाल में डीएम, सीडीओ, डीपीआरओ, बीडीओ, एडीओ की अनुमति से राज्य वित्त, पंचम वित्त, 14वां वित्त, 15वां वित्त व मनरेगा के तहत सामुदायिक शौचालय, इंटरलॉकिंग, खड़ंजा, कूप जगत, पंचायत भवन का निर्माण कार्य व मरम्मत कार्य कराया गया। उसका भुगतान अभी तक बकाया है। ठेकेदार व फर्म बकाया भुगतान के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। इसके अलावा ग्राम प्रधानों का मानदेय भी नहीं मिला है। बीडीओ रमेश यादव ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में उन सभी के कार्यकाल के बकाया भुगतान कर दिए जाएंगे। इस अवसर पर सियाराम बिंद, लालबहादुर बैसवार, देवकुमारी, फुलझारी देवी, गजेंद्र सिंह, शिवनारायण, भानु प्रताप, जयप्रकाश आदि रहे।