फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Former district panchayat president stopped blasting work

पूर्व जिला पंचायत ने ब्लास्टिंग करने से रोका

Fri, 21 May 2021 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Former district panchayat president stopped blasting work
चौकी क्षेत्र के लगड़ा मोड़ स्थित खादान में शुक्रवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव समेत अन्य लोगों ने ब्लास्टिंग का कार्य रोक दिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ब्लास्टिंग का काम शुरू करवाया।
विज्ञापन

ई-टेंडरिंग की खदान में बृहस्पतिवार को बारिश के दौरान बिजली कड़कने से होल में रखा विस्फोटक पदार्थ ब्लास्ट कर गया। इस दौरान बिजौरा गांव निवासी ब्लास्टर नंदलाल यादव की मौत हो गई थी। घटना के कारण शुक्रवार को खनन क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा। उधर, मृतक के चाचा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव समेत कुछ लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच कर ब्लास्टिंग कराने से मना कर दिया। इसके बाद सभी लोग वापस चले गए। उधर मामले की जानकारी होने पर डाला चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा को देते हुए बारूद से भरे होल को चेक कराते हुए लगभग 30 घंटे के बाद पौने सात बजे खादान में जाने वाले रास्ते को बंद कराते हुए ब्लास्टिंग कराई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव का कहना है कि उनके भतीजे की सिर में चोट लगने से मौत हुई है। इस मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध लग रही है। कहा कि शनिवार को पुलिस को तहरीर दी जाएगी। उधर, डाला चौकी इंचार्ज एसके सोनकर का कहना है कि होल में भरे विस्फोटक पदार्थों को विस्फोट करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed