फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Former city president of Congress died in a road accident

Sonebhadra News: सड़क हादसे में कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष की मौत

Wed, 21 Jun 2023 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Former city president of Congress died in a road accident
शाहगंज (सोनभद्र) । बाजार निवासी कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष व सदर महबूब खां (56) की मंगलवार की रात मड़िहान जंगल में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में घायल महबूब खां के पुत्र और चचेरे भाई का उपचार ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। बुधवार को दोपहर में महबूब का शव शाहगंज स्थित उनके आवास पर पहुंचा। घर पहुंचकर कांग्रेसी नेता सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि महबूब खान दवा लेने के लिए अपने पुत्र दानिश खान (28) के साथ कार से कानपुर गए थे। उनके साथ परिवार के ही मकबूल (40) , महफूज (32 ) निवासी शाहगंज और मौसेरे भाई शरीफ अहमद( 36) निवासी पगिया थाना करमा व ओबरा निवासी अशरफ अली (60) भी कार में सवार थे। कानपुर से वापसी के दौरान कार मड़िहान के बेला जंगल में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना में महबूब की मौके पर ही मौत हो गई। इनके बेटे दानिश खान और परिवार के मकबूल, महफूज के अलावा मौसेरे भाई शरीफ को गंभीर चोटें आई हैं। महबूब खान का शव दोपहर एक बजे शाहगंज स्थित घर पहुंचा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजबली पांडेय, सेराज हुसैन, राहुल पटेल, पंकज मिश्रा, राम रूप शुक्ला आदि घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed