{"_id":"66dd8986774b32234700b6a1","slug":"forest-workers-went-stop-encroachment-were-abused-case-against-two-in-sonbhadra-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: कब्जा रोकने गए वनकर्मियों से गाली गलौज, दो के खिलाफ केस; सोनभद्र के इस गांव का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: कब्जा रोकने गए वनकर्मियों से गाली गलौज, दो के खिलाफ केस; सोनभद्र के इस गांव का है मामला
Sun, 08 Sep 2024 04:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 08 Sep 2024 04:55 PM IST
सार
Sonbhadra News: सोनभद्र के कोंगा गांव में वन भूमि पर हो रहे कब्जे को रोकने के लिए वनकर्मी पहुंचे थे। इनको ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। सूचना पाकर मौके पर बभनी थाना की पुलिस भी पहुंच गई। दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव में वन भूमि पर हो रहे कब्जा को रोकने गए वन विभाग के कर्मचारियों से गाली-गलौज किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में बीजपुर थाने की पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
क्षेत्र के कोंगा गांव में वन भूमि पर गांव के ही लोग अवैध कब्जा कर रहे थे। जब वन विभाग के कर्मचारियों ने उक्त जमीन पर पौधरोपण कराने पहुंचे तो लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। जब विभाग के कर्मचारियों ने वन भूमि होने की बात कहीं और पौधरोपण करने को कहा तो वे लोग कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिए।
विज्ञापन
इतना ही नहीं वन विभाग के कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। इस पर शनिवार की देर शाम बभनी रेंज के उप क्षेत्रीय वनाधिकारी अभिषेक गुप्ता ने दो लोग अशोक कुमार यादव तथा रमेश कुमार यादव पुत्रगण राम शरण यादव के खिलाफ बभनी थाने में तहरीर दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि उप क्षेत्रीय वनाधिकारी के तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ लोकसेवक के राजकीय कार्य में बाधा डालने, कर्मचारियों से गाली गलौज करने तथा जान से मारने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद मामले की छानबीन की जा रही है।