फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Forest Rights Committee will be given fresh training

वनाधिकार समिति को नए सिरे से दिया जाएगा प्रशिक्षण

Sun, 19 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Forest Rights Committee will be given fresh training
वनाधिकार मामलों के निबटारे के लिए वनाधिकार समितियों को नए सिरे से प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू हो गया है। रविवार को दुद्धी तहसील सभागार में वनाधिकार समिति के अध्यक्ष एवं सचिवों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे दुद्धी, म्योरपुर और बभनी में गठित वनाधिकार समितियों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौराम बतौर मुख्य अतिथि विधायक राम दुलार गोंड़ ने कहा कि वनाधिकार समिति प्रथम चरण में अनुसूचित जनजाति के दावों को प्राथमिकता देना है। इसके पश्चात गैर आदिवासी एवं अन्य परंपरागत जातियों के दावों के भी निस्तारण पर कार्य किया जाएगा। दावों में विशेष रूप से ऐसे परिवारों को लिया जाना है, जो बीते कई पुश्त से जमीन पर काबिज हों। जिन्हें जो दायित्व मिला है,उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी से करें, जिससे कि वर्षो से उपेक्षित आदिवासी समाज को मुख्य धारा में लाया जा सके। इस अवसर पर दुद्धी विकास खंड क्षेत्र के लगभग सभी वनाधिकार समिति के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed