फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Forest officials from three states are engaged in chasing elephants

तीन राज्यों के वनकर्मी हाथियों को खदेड़ने में जुटे

Sun, 30 Aug 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Forest officials from three states are engaged in chasing elephants
बभनी। जनपद से सटे सीमावर्ती गांवों में हाथियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। ग्रामीणों को हाथियों के भय से रात में नींद नहीं आ रही है,। हाथियों को खदेड़ने के लिए तीन राज्यों छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और यूपी के वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगे हुए हैं। शनिवार की रात में हाथियों का झुंड गांव में प्रवेश न कर सकें, इसके लिए वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने ग्रामीणों को लेकर मशाल जलाकर रातभर पहरा देते रहे।
विज्ञापन

विगत दस दिनों से छत्तीसगढ़ के सेंचुरी एरिया से आये 15 हाथियों का झुंड रघुनाथ नगर छत्तीसगढ़ के चरचरी, घटाकुड बभनी गांवों में तथा बभनी रेंज के नवाटोला गांव में मिलाकर दर्जनों किसानों के घरों को ढहा दिया। अब हाथियों का झुंड तरहां वन रेंज के नक्टू,नेमना और कोडार के जंगल में विचरण कर रहे हैं। शुक्रवार की रात में कोडार गांव के दो किसानों का हाथियों ने घर ढहा दिया। वहीं फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचाया। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने हाथियों को खदेड़ा तो शनिवार की रात में सिरसोती होते हुए फ़िर से कोडार के जंगल में घुस गए। जंगल घना होने की वजह से हाथियों को भगाने में दिक्कत हो रही है। शनिवार की रात में वनकर्मियों और ग्रामीणों ने मशाल जलाकर रातभर हाथियों को गांव में आने से रोकने का काम किया है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी जरहां जहीर मिर्जा ने बताया कि हाथी छत्तीसगढ़ के सेंचुरी एरिया में रहते हैं। सेंचुरी एरिया से हाथियों के निकलने के कई कारण हैं। जैसे हाथियों में दुराव हो जाता है खाने की समस्या हो जाती है इसके वजह से हाथी निकल जाते हैं। सेंचुरी एरिया से निकलने का इनका कोई निश्चित समय नहीं होता है। यह कभी भी आ सकते हैं।य ह भी होता है कि जिस रास्ते से हाथियों का आना हुआ होता है उसी रास्ते से आते हैं। इनसे बचाव के लिए जागरूक होने की आवश्यकता है। कहा कि महुआ का फूल, शराब दूर रखें उसकी महक से भी हाथी पहुंचते हैं। हाथियों से छेड़खानी न करें हमेशा समूह में रहें घर के आस-पास अलाव जलाकर रखें इससे हाथी दूर भागते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed