{"_id":"6113d88f8ebc3e73d53a09e8","slug":"forest-land-freed-from-the-clutches-of-encroachers-sonbhadra-news-vns6054911160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमणकारियों के चंगुल से मुक्त कराई गई वन भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमणकारियों के चंगुल से मुक्त कराई गई वन भूमि
विज्ञापन
बीजपुर और सिरसोती गांव के समीप वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को खदेड़ा गया। बुधवार को पांच थानों की फोर्स और वन विभाग की अधिकारियों के साथ दुद्धी तहसील के प्रशिक्षु एसडीएम श्याम प्रताप सिंह वन भूमि खाली कराने पहुंचे थे। इस कार्रवाई से सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों में खलबली मच गई है।
बीजपुर में वन विभाग की जमीन पर कुछ ग्रामीणों ने बाग, बगीचा लगाने के साथ ही गुमटी, गाय-भैंस बांधने के लिए खटाल बना रखा था। वहीं एक भू-माफिया ने खुद की जमीन को बताते हुए कई लोगों को बेच भी दिया है। जब इसकी भनक वन कर्मियों को हुई तो वे सतर्क हो गए। अवैध कब्जा करने वालों पर भूमि खाली करने के लिए दबाव देने लगे। कई बार वन कर्मियों की ओर से अतिक्रमणकारियों को जमीन खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया, लेकिन उन्होंने जमीन खाली नहीं की। कब्जा करने वाले जमीन पर अपना स्वामित्व बता रहे थे, जबकि वन विभाग खुद की जमीन होने का दावा करता रहा। विवाद इतना बढ़ा कि मामला सीएम दरबार तक पहुंच गया। शासन से जिला प्रशासन को जांच कराकर कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की। इसके तहत बुुधवार को बुलडोजर के साथ वन विभाग, पुलिस व तहसील प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटवाने पहुंच गई।
इस दौरान प्रशासन का कड़ा रुख देख किसी ने विरोध नहीं किया। रेनुकूट वन प्रभाग के डीएफओ मनमोहन मिश्रा, एसडीओ कुंज बिहारी, म्योरपुर प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रभारी निरीक्षक विंढमगंज विनोद सोनकर, प्रभारी निरीक्षक बभनी अजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक दुद्धी पंकज सिंह, प्रभारी निरीक्षक बीजपुर देवतानंद सिंह, लेखपाल राघवेंद्र, संतोष यादव, वन क्षेत्राधिकारी म्योरपुर, विंढमगंज, बभनी, बघाडु, बीजपुर, एनटीपीसी प्रबंधक अजीत सिंह के साथ भारी फोर्स पुलिस एवं पीएसी बल मौजूद रहे। डीएफओ मनमोहन मिश्रा ने बताया कि शासन के आदेश पर वन भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। इस भूमि पर आए दिन कब्जे को लेकर विवाद हो रहा था। भूमि पर वृक्ष लगाए जाएंगे और अन्य स्थानों पर वन भूमि हुए अतिक्रमण को हटवाया जाएगा।