{"_id":"5eda694b8ebc3e90602ac571","slug":"forest-dept-sent-proposal-of-101-44-lakh-for-plantation-sonbhadra-news-vns5285302152","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यान विभाग ने बागवानी के लिए भेजा 101.44 लाख का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यान विभाग ने बागवानी के लिए भेजा 101.44 लाख का प्रस्ताव
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला उद्यान अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि लघु सीमांत किसानों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के किसानों, महिला मुखिया, शारीरिक रूप से विकलांग मुखिया वाले परिवार तथा लघु सीमांत कृषकों की भूमि पर बागवानी के लिए शासन को 101.44 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। ऐसे व्यक्ति जिनके परिवार में किसी एक सदस्य के पास जॉबकार्ड होगा, उनकी निजी भूमि पर आम, अमरूद, आंवला, कटहल, बेल, बेर, नीबू, अनार, करौंदा आदि की बागवानी होगी।
बजट प्राप्त होने पर 130 हेक्टेयर क्षेत्रफल के लिए जिले में बागरोपण का कार्य कराया जायेगा। इसमें प्रवासी मजदूरों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्हें घर पर ही काम मिलेगा। किसान इंटर क्रापिंग विधि को अपनाकर उसी भूमि में सब्जियों की खेती करते हुए अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकेंगे। इस योजना से जिले के करीब 310 कृषक लाभान्वित होंगे। उन्हें पौध रोपण सामग्री के साथ ही अन्य निवेश व उसमें किये गये कार्यों का भुगतान मनरेगा से किया जायेगा। बाग की देख-रेख व सुरक्षा की जिम्मेदारी किसानों की होगी। इस योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को एक सप्ताह के अंदर आधार कार्ड खतौनी, बैंक पासबुक व जॉबकार्ड की छायाप्रति कार्यालय में जमाकर पंजीयन कराना होगा। उद्यान अधिकारी ने बताया कि किसानों का चयन प्रथम आवक प्रथम पाव के आधार पर किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए योजना प्रभारी के मोबाइ नंबर 9305099826 पर संपर्क किया जा सकता है।